अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पहली बार मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कोई पछतावा नहीं...

Malaika Arora broke her silence for the first time after breakup with Arjun Kapoor : मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और अपने बेहतरीन अंदाज के लिए याद की जाती हैं। उनके फैशन सेंस की तो हर कोई तारीफ करता है, लेकिन मलाइका की अट्रैक्टिव पर्सनालिटी के अलावा मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।
जी हां, मलाइका अरोड़ा कभी अपने पास्ट रिलेशन को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं तो कभी वह अपने प्रजेंट रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस के साथ ही पिछले दिनों मलाइका के पिता का निधन हो गया था जिस दौरान मलाइका काफी अपसेट रहीं। मलाइका की हिम्मत बढ़ाने के लिए खान परिवार उनके साथ खड़ा रहा। साथ ही में मलाइका के घर अर्जुन कपूर को भी देखा गया।
बता दें कुछ दिनों पहले ही यह खबर लाइमलाइट में थी कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो चुका है, इसके बाद भी अर्जुन मलाइका के साथ इस दुख भरे समय में साथ खड़े रहे, लेकिन वहीं हाल ही में मलाइका अपने और अर्जुन के रिश्ते पर से पर्दा हटाया है। उन्होंने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की है।
मलाइका ने ग्लोबल स्पा मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा- 'मेरा मानना है कि पर्सनली और प्रोफेशनली मैंने जो भी चुना है उसने मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। मैं आज बिना किसी पछतावे के जी रही हूं। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजें वैसे ही सामने आ रही हैं जैसी वो थीं।'
आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन दोनों साथ में स्पॉट किए जाते थे। साथ में वेकेशन प्लान करते थे, लेकिन अर्जुन कपूर के जन्मदिन से ही मलाइका गायब हैं। जहां इंडस्ट्री के नामी सितारे इस पार्टी का हिस्सा थे वहीं मलाइका इस पार्टी से गायब नजर आई थीं। तभी से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हैं। वहीं जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है दोनों के ब्रेकअप को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications