अब अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा ने भी शेयर किया रिलेशनशिप स्टेटस, फैंस का भी घूमा दिमाग़

Malaika Arora Relationship Status: मलाइका अरोड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है और आपको बता दें कि वह अपने काम से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती है।पहले तो उन्होंने अरबाज खान के साथ में अपनी 19 साल की शादी खत्म की और फिर अपने से कई साल छोटे अर्जुन कपूर को भी डेट किया।हालांकि एक इवेंट में अर्जुन कपूर ने इस बात का खुलासा कर दिया था कि वह अब सिंगल है।
लेकिन मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई भी चुप्पी नहीं तोड़ी थी। हालांकि हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा कर दिया है। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक्सेप्ट पोस्ट शेयर किया है। इसके बाद में लगातार मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप स्टेटस की चर्चा हो रही है।
दरअसल आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन ऑप्शन शेयर किया। जिस पर लिखा हुआ था कि अभी मेरा स्टेटस क्या है। पहले में इन ए रिलेशनशिप, दूसरे में सिंगल और तीसरे में हीहीही लिखा हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने तीसरे नंबर पर टिक किया हुआ था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह अर्जुन कपूर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया था कि वह अब सिंगल है। हालांकि आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कई साल तक एक दूसरे को डेट किया है।


Click it and Unblock the Notifications