Malaika Arora Birthday: शानदार तरीके से मलाइका अरोड़ा ने किया अपना बर्थडे सेलिब्रेट, सामने आई तस्वीरें

Malaika Arora Birthday

Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपनी फिटनेस, अपनी एक्टिंग, अपने डांस और अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आज मलाइका का जन्मदिन हैं, तो ऐसे में सोशल मीडिया पर हर तरफ मलाइका ही छाई हुई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने बहुत खास अंदाज से अपना जन्मदिन मनाया है।

सोशल मीडिया पर मलाइका की फोटोज-

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राप पर अपने 50वें जन्मदिन की कुछ खास फोटोज पोस्ट की हैं। पहली फोटो में मलाइका एक कमरे हाथ में ड्रिंक पकड़े बैठी हुई हैं। इस रूम की एक दीवार पर हैप्पी बर्थडे और हार्ट वाले बैलून लगे हुए हैं।

वहीं, दूसरी फोटो में मलाइका खाने की टेबल पर बैठी हाथों में croissant लिए पोज देती नजर आ रही हैं, इस दौरान वे व्हाइट जैकेट और ग्लासेस में काफी अच्छी लग रही हैं।

अगली फोटो में मलाइका अपने होटल रूम की बेलकनी में बेक पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान वे कैजुअल लुक में हैं। नेक्सट फोटो में मलाइका अपना फूडी रूप दिखाती नजर आ रही हैं। आखिरी फोटो में एक्ट्रेस कातिलाना अदा दिखाती दिख रही हैं।

सेलेब्स ने किया मलाइका का जन्मदिन विश-

मनोरंजन जगत के कई सारे सितारों ने मलाइका अरोड़ा को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया है। करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा है।

अमृता अरोड़ा ने बहन मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन विश करते हुए एक्ट्रेस की कुछ बचपन की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन फोटो को शेयर करते हुए अमृता ने कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी योगा लवर, बेहद खूबसूरत प्रोटेक्टर हो आप, जैसे हैं वैसे ही रहें (नहीं)। लव यू Mertiii। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने भी खास अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को जन्मदिन विथ किया है।

Read more about: malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X