मलाइका के बर्थडे पर हॉट आंटियो के साथ बेटे अरहान ने किया Full Enjoy, खुमार में डूबी मल्ला ने भी फैलाई बाहें

Malaika Arora Birthday Party Inside Photos

Malaika Arora Birthday Party Inside Photos: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना 50वां बर्थडे बेहद ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट किया। हसीना ने अपने बर्थडे की एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। मलाइका ने अपने बर्थडे पर बेटे अरहान, मां जॉयस पॉलीकार्प, बहन अमृता और कई हॉट सहेलियों के साथ पार्टी इंजॉय की।

मम्मी के बर्थडे पार्टी में अरहान ने भी जमकर मस्ती। पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और नेटिजंस मलाइका की उम्र और उनके जलवे की जमकर गॉसिप कर रहे हैं।

मलाइका की ये बर्थडे पार्टी दो दिन तक चली, जिससे उनके कई सारे लुक्स सामने आए। अब यूं तो उनकी तस्वीरें उसी दिन से वायरल होने लगी थीं, लेकिन हसीना ने अब अपना बर्थडे फोटो डंप इंस्टाग्राम पर डाला। जहां उनका कभी ड्रेस तो कभी गाउन में कातिलाना रूप देखने को मिला, तो एक ही हार को बार- बार पहनने वाला अंदाज भी लाइमलाइट में आ गया। वहीं, उनका मां और बेटे के साथ डांस करने वाला अंदाज भी छा गया।

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा दिल भर आया है.. प्यार, शुभकामनाओं और मेरे 50वें जन्मदिन को वाकई खास बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया। उन अद्भुत लोगों का विशेष धन्यवाद जिन्होंने मुझे इतना खूबसूरत जश्न मनाने की योजना बनाने और उसे बनाने में मदद की और मेरे दोस्तों का भी जिन्होंने मेरे साथ जश्न मनाया - मैं इससे ज़्यादा और कुछ नहीं मांग सकती थी।" मलाइका ने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर वेट वेट वेट का 1992 का गाना लव इज़ ऑल अराउंड लगाया।

इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने कमेंट किया, 'बी लेटेड हैप्पी बर्थडे...' एक फैन ने लिखा, 'क्या कमाल का 50वां बर्थडे का सेलिब्रेशन था, इतना शानदार कि इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता।' मलाइका की बहन अमृता ने भी टिप्पणी की, 'अब तक का सबसे मजेदार और यादगार समय।'

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे पोस्ट डाल रहे थे, जिनमें दावा किया जा रहा था कि मलाइका ने साल 2019 में अपना 46वां बर्थडे मनाया था। इससे उनकी असली उम्र को लेकर तरह-तरह की बातें और कन्फ्यूजन होने लगा।

एक दूसरी पोस्ट में अमृता ने लिखा, 'मल्ला तुम आखिरकार 50 की हो गई हो। उफ्फ, क्या कोई 50 साल में इससे ज्यादा स्टाइलिश और खूबसूरत दिख सकता है! उफ्फ, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... कल रात कितनी जादुई और शानदार रात थी!.' बता दें कि, गूगल विकिपीडिया के मुताबिक मलाइका का जन्म साल 1973 में हुआ इसलिए उस हिसाब से वह 52 साल की हुई। लेकिन इस बाद उनके 50वां सभी को हैरान कर रहा है।

Read more about: malaika arora bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X