लॉकडाउन में अर्जुन कपूर के लिए मलाइका अरोड़ा ने बनाया केक- अभिनेता ने शेयर की तस्वीर
लॉकडाउन में बॉलीवुड के सितार कई तरह से अपना समय गुजार रहे हैं। कई लोग तो घरों में खानसामा तक बन चुके हैं और अपना अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। ऐसे में जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो काफी शानदार है। गौरतलब है कि इस मौके पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी पीछे नहीं हैं और जमकर अपने हाथ कुकिंग में आजमा रही हैं। लॉकडाउन में वो बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर साथ रही हैं और ज्यादा से ज्यादा वक्त साथ ही बिता रही हैं।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के लिए केक बनाया था और अर्जुन कपूर ने उसका जमकर मजा लिया। बाद में अभिनेता ने केक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दें कि अर्जुन कपूर केक को लेकर अपनी इंस्टा स्टोरी अपडेट की थी।

ये एक चॉकलेट केक है। अर्जुन कपूर ने ना सिर्फ केक की तस्वीर साझा की बल्कि इसके साथ एक प्यारा सा रोमांटिक कैप्शन भी लिखा था। अर्जुन ने लिखा- Her.. इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी बनाया है।
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा का नाम नहीं लिखा है। हालांकि, उनके हार्ट इमोजी से ये साफ है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की ही बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि दोनो अक्सर साथ नजर आते रहते हैं लेकिन इस लॉकडाउन के बाद दोनो काफी ज्यादा करीब आ चुके हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले ही साथ रहना शुरु किया है।


Click it and Unblock the Notifications