Malaika Arora at Lakme Fashion Week: एक रैंप वॉक में मलाईका अरोड़ा ने दिखा दी इतनी अदाएं, फैन्स हुए कायल
लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन रैंप पर मलाईका अरोड़ा जलवे बिखेरती नज़र आईं। मलाईका अरोड़ा अबीर और नानकी के लेबल Limerick के लिए शो स्टॉपर थीं।

मॉडलिंग और रैंप की दुनिया में जश्न मन रहा हो और सुपरमॉडल मलाईका अरोड़ा [Malaika Arora] का ज़िक्र ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला। लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन रैंप पर मलाईका अरोड़ा जलवे बिखेरती नज़र आईं। मलाईका अरोड़ा अबीर और नानकी के लेबल Limerick के लिए शो स्टॉपर थीं।
बेहद स्टाईलिश ब्लाउज़ और स्कर्ट में मलाईका का अंदाज़ रैंप पर देखने लायक था। वाकई उनकी तस्वीरों से ये साफ है कि उन्हें सुपरमॉडल का खिताब क्यों दिया जाता है।
गौरतलब है कि मलाईका अरोड़ा ने बॉलीवुड में छैंया छैंया के साथ रातों रात स्टारडम हासिल कर लिया था। इसके बाद वो फिल्मों की आईटम क्वीन बन गई थीं। छैंया छैंया से मुन्नी तक का उनका सफर, बड़े परदे पर यादगार रहा है।
वहीं छोटे परदे पर भी मलाईका अरोड़ा, कई रियलिटी शो की जज के तौर पर नज़र आ चुकी हैं। अपनी निजी ज़िंदगी में मलाईका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और अक्सर ही दोनों की शादी की खबरें आती रहती हैं लेकिन फिलहाल उनका इस बारे में कोई प्लान नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












