बेटे से इतना पर्सनल सवाल पूछकर बुरा फंसी मलाइका अरोड़ा, भड़क गए लोग, बोले- 'क्या संस्कार हैं'

malaika arora arhaan khan

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान इस समय अपने एक वॉडकास्ट 'डम बिरयानी' को लेकर खबरों में हैं। इसके अगले एपिसोड में अरहान खान की मां मलाइका अरोड़ा नजर आने वाली हैं जोकि उनके कई मुद्दों पर बात करती दिखेंगी।

लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है उसमें दोनों ने कुछ ज्यादा ही खुलकर बात कर डाली है। अरहान से मलाइका अरोड़ा उनकी वर्जिनिटी पर सवाल पूछ रही हैं तो वहीं अरहान खान ने भी कुछ ऐसा पूछ लिया जो कि आपको हिलाकर रख देगा।

इसके पहले अरहान खान के शो पर सोहेल खान और अरबाज खान गेस्ट के तौर नजर आए थे। लेकिन मलाइका के साथ ये वीडियो चर्चा में हैं।

वर्जिनिटी पर कैसा सवाल पूछा?

अरहान खान इस दौरान अपनी मां मलाइका अरोड़ा से बात कर रहे थे। वायरल हो रहे टीजर में आप देखेंगे कि मलाइका ने अरहान से पूछ लिया कि आपने कब अपनी 'वर्जिनिटी' लूज की थी? जाहिर है कि इस सवाल के बाद अरहान पूरी तरह से हैरान थे।

मां के सवाल के बाद अरहान का चेहरा देखने लायक था और उन्होने एक शब्द नहीं निकाला। कुछ देर रुकने के बाद अरहान ने भी मां से पूछा, 'क्या आपको लोगों से घुलना-मिलना पसंद है?' इस पर वह तुरंत इनकार कर देती हैं। इसके बाद अरहान उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल दागते हैं और पूछते हैं, मेरा अगला सवाल ये है कि आप शादी कब रही हैं?' जैसे ही ये टीजर सामने आया लोग हैरान हैं और बुरी तरह से भड़के हुए हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

इस तरह की बातचीत मां-बेटे के बीच देखकर कुछ नेटिजेंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। वो तानाकशी कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वाह, जो संस्कार मिले हैं उसकी नुमाइश हो रही है।'' दूसरा यूजर लिखता है, ''वेस्टर्न कल्चर को कॉपी करने की कोशिश।'' एक ने लिखा है, ''देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान।'' एक ने लिखा, ''वाह, बेटे मां से दूसरी शादी के लिए पूछ रहा है।'' फिलहाल आप देखिए ये टीजर जो कि वायरल है...

More from Filmibeat

Read more about: malaika arora arhaan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X