रेड हॉट ड्रेस में विला खरीदने पहुंच गईं मलाइका अरोड़ा, लोग बोले- 'ओवरएक्टिंग का पैसा काटो'

अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर खबरों में चल रहीं मलाइका अरोड़ा इस वक्त एक वीडियो को लेकर छा गई हैं। मलाइका इस दौरान एक विला खरीदने के लिए पहुंची थीं और डीलर से बात कर रहीं थीं।
हालांकि उन्होन जिस तरह का लुक लिया हुआ था वो काफी कमाल का था और लोगों को पसंद आ रहा है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने रेड हॉट ड्रेस पहनी थी और ब्रालेस लुक में वो कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। फैंस उनको देखकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और पसंद कर रहे हैं।
मलाइका ने लिखा, ''दुबई में निवेश के बारे में मेरे प्रिय मित्र @rizwan.sajan के साथ सबसे अद्भुत बातचीत। आपके घर में 40+ सुविधाएं? मैं बिक चुका हूं। दुबई में अपने सपनों के घर में निवेश करें, निवेश करें।'' इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये काफी शानदार होने वाला है।
एक ने लिखा है, ''आप अभिनय में बुरे हैं, यह आप जानते हैं..।'' एक ने लिखा, ''रिजवान जी बैकग्राउंड में कह रहे हैं- आधा पैसा काट ओवरएक्टिंग का।'' एक ने लिखा, ''रिसपेक्ट बटन अर्जुन कपूर के लिए।'' हालांकि मलाइका ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है।
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल रहती हैं। इसके साथ ही वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में वो आखिरी बार नजर आईं थीं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications