सौतन से हुआ मलाइका अरोड़ा का सामना, अरहान के बर्थडे में शूरा खान का हाथ थामकर पहुंचे अरबाज खान

खान परिवार अपनी शानदार बॉंडिंग और प्यार के लिए जाना जाता है। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसे वीडियोज सामने आए हैं जिनको देखकर लोग हैरान हैं। खान परिवार के साथ अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा नजर आई हैं और ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि सलीम खान इस डिनर का हिस्सा थे और इसके अलावा मलाइका अरोड़ा भी काफी स्टाइलिश लुक में पहुंची थीं। जैसे मलाइका और सलीम खान का वीडियो वायरल हुआ तो लोग चर्चा करने लगे कि बीते दिन सलीम खान ने अपनी बहू शूरा खान के साथ पोज देने से परहेज किया था,
लेकिन आज पूर्व बहू मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर पर नजर आए हैं। लेकिन आपको बता दें कि पूरी बात नहीं हैं। इस दौरान सिर्फ मलाइका नहीं बल्कि अरबाज और शूरा भी मौजूद थे।
अरहान का बर्थडे
अरबाज-मलाइका के बेटे अरहान खान के जन्मदिन के मौके पर ये सितारे एक साथ जमा हुए थे। इस दौरान अरबाज खान उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचे। सलीम खान, अलिजेह अग्निहोत्री, सीमा सजदेह, अमृता अरोड़ा और रवीना टंडन भी इस पार्टी में शामिल हुए। अब इस पार्टी के अलग अलग वीडियो वायरल हो रहे हैँ। हालांकि सलीम खान ने इस दौरान मलाइका अरोड़ा के साथ भी पोज नहीं दिए हैँ। गौरतलब है कि इस पार्टी में सलमान खान नजर नहीं आए थे।
लुक्स क्या थे
मलाइका अरोड़ा की बात करें तो इस दौरान उन्होने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, शूरा ने पूरी तरह से काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। अरबाज ने अपनी नई पत्नी को मैचिंग शर्ट और ब्लू डेनिम पहनाया। हालांकि तीनों ने एक ही छत के नीचे अरहान का जन्मदिन मनाया, लेकिन साथ में पोज देने से परहेज किया। देखिए वीडियोज...


Click it and Unblock the Notifications