..................... Malaika Arora Arjun Kapoor romantic valentines day celebration Malaika cosy with BF Arjun - Hindi Filmibeat

घर पर तैयारियां कर BF का इंतजार कर रही थी मलाइका, पहुंचे ही कोजी हुए अर्जुन कपूर, ऐसी तस्वीरें आई सामनें

arjun malaika

Arjun Malaika Valentines Day: दुनिया भर में इन दिनों वैलेंटाइन डे की धूम हैं। हर कोई अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक सेलिब्रेशन में डूबा हुआ है। ऐसे में भला अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशन को सेलिब्रेट ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। अर्जुन कपूर और मलाइका ने बेहद खास अंदाज में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है और इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दूसरे को विश करते हुए दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं।

वैलेंटाइन डे का दिन अर्जुन मलाइका ने एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में बिता रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के लिए घर पर खास तैयारियां की और दोनों लिए गुलाब के फूल के साथ लंच टेबल तैयार की।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'टेबल सेट हो चुका है... अपने वेलेंटाइन का इंतजार करते हुए।' तस्वीर में मलाइका खूबसूरत अंदाज में टेबल के पास खड़ी पोज दे रही हैं।

इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने घर पहुंचे ही इस टेबल की तस्वीर फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'दो लोगों के लिए टेबल'। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने मलाइका विश करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ कोजी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

अर्जुन कपूर के साथ साथ मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन को रोमांटिक तस्वीर के साथ वेलेंटाइन डे विश किया है। दोनों के इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखने के बाद अब फैंस इस कपल से शादी की तारीख भी पूछ रहे हैं। इस फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'माई फॉरएवर वैलेंटाइन...।' उनके प्यार के इजहार का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इन तस्वीर पर फैंस के साथ स्टार्स भी जमकर कमेंट्स कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X