सारा को जिम में कुछ यूं ट्रेनिंग दे रही ये सुपरस्टार एक्ट्रेस...PIC
मलाइका अरोड़ा और सारा अली खान जिम में साथ में नजर आए।
सारा अली खान बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हाल में ये बात साफ हो गई कि अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से सारा की डेब्यू होगी। सारा दिखने में बेहद खूबसूरत हैं इसमें कोई शक नहीं है और साथ ही वो फिटनेस पर भी काफी ध्यान देती हैं।
[ ना 'टाईगर' सलमान से.. ना अक्षय कुमार से भिड़ेंगे ये सुपरस्टार.. FINAL है!]
लेकिन कोई और भी है जो सारा को फिट रहने में जिम में उनकी मदद कर रहा है और ये कोई और नहीं बल्कि खुद मलाइका अरोड़ा खान हैं जो 40 साल से भी अधिक उम्र में सबसे अधिक सेक्सी फिगर के लिए जानी जाती हैं।

ऐसे में इन तस्वीरों को देखकर तो ये साफ है कि मलाइका अरोड़ सारा को फिटनेस ट्रेनिंग दे रही हैं। मलाइका सारा को अगर ट्रेनिंग देंगी तो जाहिर है कि इससे अच्छी बात और सारा के लिए कुछ नहीं हो सकती है। हाल ही में सारा और जहान्वी करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी स्पॉट की गई थीं और दोनों की काफी तारीफ भी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











