मुन्नी बदनाम और छैयां छैयां पर जमकर नाचीं मलाइका अरोड़ा और फराह खान, मजेदार वीडियो वायरल

malaika arora, farah khan

मलाइका अरोड़ा इस वक्त अपने एक शो को लेकर काफी चर्चा में हैं और इसको पसंद भी किया जा रहा है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर बातें करते रहते हैं। मलाइका इस दौरान काफी मस्ती करती रहती हैं और इस वक्त ऐसा ही एक मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी शानदार है और उनके साथ इस वीडियो में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान नजर आ रहीं हैं। वीडियो में दोनों सितारे थिरकते हुए देखे जा सकते हैं।

जी हां, मलाइका और फराह के गाने छैंया छैंया, मुन्नी बदनाम और अनारकली डिस्को पर इन दोनों ने फिर से कमर हिलाई है। मलाइका ने फराह के साथ इन गानों के हुकस्टेप्स परफॉर्म किए और अपने फैंस से उनके पसंदीदा हुकस्टेप्स के बारे में भी पूछा।

जैसे ही मलाइका ने इस वीडियो को साझा किया वो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फराह और मलाइका दोनों के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि ''इस एपिसोड का इंतजार है।''

जबकि एक ने कहा कि, ''दोनों को साथ देखना लाजवाब रहता है।'' इस वीडियो की शुरुआत भी थोड़ी फिल्मी तरीके से हुए थी, सबसे मलाइका अरोड़ा का गाना एक छोटी से टीवी स्क्रीन पर दिखता है और बाद में फराह के साथ मिलकर वो कमर हिलाती दिखती हैं।

मलाइका अरोड़ा और फराह खान काफी अच्छी दोस्त भी हैं और कई प्लेटफॉर्म्स पर साथ में नजर आती रहतीं हैं। अभिनेत्री काफी जल्दी कुछ धमाकेदार गानों का हिस्सा बनने वाली हैं। आइटम गर्ल के नाम से मशहूर मलाइका का हर गाना सुपरहिट साबित होता है। अक्सर देखा जाता है वो अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लेतीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X