ब्रेकअप की खबरों के बीच 23 दिन बाद साथ लंच डेट पर दिखे मलाईका अरोड़ा - अर्जुन कपूर
कुछ दिनों पहले ही मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों से गपशप गली गूंज रही थी। जिसके बाद अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए सारी अफवाहों को शांत किया और मलाईका के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि हमारे बीच ऐसी अफवाहों की कोई जगह नहीं है।
अब ब्रेकअप की इन अफवाहों के बीच, अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा काफी समय बाद लंच डेट पर एक साथ दिखाई दिए। जहां मलाईका अरोड़ा सफेद शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आईं वहीं अर्जुन एक हरे रंग की हुडी में कूल लुक में नज़र आए।

इससे पहले, मलाईका और अर्जुन ने अपने ब्रेकअप की खबरों के बाद अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर लोगों से गुज़ारिश करते हुए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें ये बताया गया कि कैसे लोगों को रिलेशनशिप में दो लोगों के उम्र के फासले का सम्मान करना चाहिए। 40 साल की उम्र के बाद भी प्यार मिलने को नॉर्मल माना जाना चाहिए।

साथ मनाई थी क्रिसमस पार्टी
मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने क्रिसमस पार्टी साथ में ही मनाई थी। ये पार्टी हुई थी करिश्मा कपूर के घर। ये पार्टी क्रिसमस के बाद रखी गई थी क्योंकि उससे पहले, करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा अपना क्वारंटीन खत्म कर रही थीं। इस क्रिसमस पार्टी से पहले, करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा करण जौहर के घर एक पार्टी करने के बाद पॉज़िटिव हो गए थे। अपना क्वारंटीन खत्म करने के बाद पूरे ग्रुप ने फिर से मिलकर क्रिसमस पर पार्टी की।

पार्टी में हुए थे पॉज़िटिव
इस क्रिसमस पार्टी के बाद ही खबर आई कि अर्जुन कपूर कोरोना पॉज़िटिव हैं। इसी दौरान, वो अपनी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी के साथ डिनर पर गए थे जिसके बाद रिया और करण भी पॉज़िटिव निकले। खबर थी कि अर्जुन की बहनें खुशी कपूर और जान्हवी कपूर भी कोरोना पॉज़िटिव थीं। इसलिए पूरा परिवार क्वारंटीन में था।

न्यू ईयर पर खूब किया मिस
नए साल के मौके पर अर्जुन कपूर को क्वारंटीन ही रहना पड़ा था। इस दौरान, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर मलाईका अरोड़ा की याद में अपनी और मलाईका की एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि वो मलाईका को कितना मिस कर रहे हैं। इस दौरान, अर्जुन और मलाईका को उन दोनों के बीच के उम्र के फासले के कारण भी काफी ट्रोल किया गया था।

क्यों उठी अफवाहें
चूंकि अर्जुन कपूर क्वारंटीन में थे और हर जगह कोरोना के केस बढ़ रहे थे, इस कारण से मलाईका अरोड़ा ने भी खुद को क्वारंटीन किया हुआ था। लेकिन जब छह दिन, कैमरों की नज़र मलाईका पर नहीं पड़ी तो ये मान लिया गया कि मलाईका अरोड़ा, अपने ब्रेकअप का दर्द घर में बंद होकर दूर कर रही थीं।

दिवाली पर फैमिली डिनर
दिवाली के मौके पर मलाईका अरोड़ा पहली बार अर्जुन कपूर के पूरे परिवार के साथ किसी त्योहार पर पार्टी करते हुए दिखाई दी थीं। ये अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की पहली दिवाली थी और इसलिए पूरे कपूर परिवार ने एक साथ इकट्ठा होकर त्योहार पर काफी मस्ती की।

साथ में सेलिब्रेट की एनिवर्सरी
कुछ समय पहले, अर्जुन और मलाईका ने अपने साथ होने का जश्न इस तस्वीर के साथ मनाया था। अर्जुन और मलाईका कई सालों से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर ही उनकी शादी की अफवाहें उड़ती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











