तैमूर के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं मलाईका और अर्जुन, शेयर की बेहद प्यारी तस्वीरें
मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस समय करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ धर्मशाला में छुट्टियां बिता रहे हैं। और इस छुट्टी के दौरान, मलाईका और अर्जुन तैमूर के साथ काफी समय बिता रहे हैं।
मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपनी छुट्टियों से तैमूर के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और ये तस्वीरें फैन्स को बहुत पसंद आ रही हैं।

जहां मलाईका और करीना कपूर खान की तैमूर के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में अर्जुन कपूर, तैमूर को अपने कंधों पर बैठाकर धर्मशाला की सैर करवाई। इससे पहले, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, मलाईका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, तैमूर के साथ मैकलॉडगंज की गलियों में घूमते टहलते दिखाई दिए थे।
अगर काम की बात करें तो करीना कपूर खान, लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं और फरवरी में आने वाले नन्हें मेहमान का इंतज़ार कर रही हैं। वहीं सैफ अली खान और अर्जुन कपूर एक साथ अपनी अगली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं।
और इन सबके साथ नन्हें तैमूर अली खान आराम से पहाड़ियों के बीच अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। एक वायरल वीडियो में तो तैमूर फोटोग्राफर्स को नो फोटो कहते हुए भी दिखाई दिए।
हालांकि, तैमूर आमतौर पर कैमरे के सामने काफी आराम से खड़े दिखाई देते हैं और उन्हें तस्वीरों से कोई दिक्कत नहीं होती है। फैन्स तो बस आजकल तैमूर की छुट्टियों से वायरल हो रही इन तस्वीरों के साथ ही वक्त बिता रहे हैं। वहीं मुंबई के फोटोग्राफर्स बेसब्री से तैमूर के लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि उनका रविवार, तैमूर के बिना कहां पूरा होता है!


Click it and Unblock the Notifications
