..................... Malaika Arora and Arjun Kapoor make heads turn with their appearance amid breakup rumours - Hindi Filmibeat

ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora की मां से मिलने पहुंचे Arjun Kapoor, तो क्या जल्द बजने वाली है शहनाइयां?

aRJUN maLAIKA

Arjun Kapoor Spotted With Malaika Arora: ईस्टर के दिन लंबे समय बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ बाहर निकले। लवबर्ड्स काफी दिनों से साथ में दिखाई नहीं दे रहे थे, जिस वजह से लोग उनके अलग होने की अटकले लगाने लगे थे।

डांस रियलिटी शो में शादी करने के बारे में मलाइका के कमेंट ने भी उनके ब्रेकअप की अफवाहों को हवा दे दी। उनसे उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई मिल गया तो शादी कर लेंगी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस कपल के साथ कुछ भी गलत नहीं है और वे पहले की ही तरह अब भी एक साथ हैं और इस बात का सबूत उनका हालिया वीडियो है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अर्जुन ईस्टर के मौके पर मलाइका अरोड़ा के घर उनकी मां से मिलने के लिए पहुंचे थे। आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा की मां हर साल अपने घर पर ईस्टर सेलिब्रेट करती हैं। इस साल भी मलाइका अरोड़ा के घर पर ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए तमाम सितारे पहुंचे थे। ईस्टर के मौके पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में नजर आए हैं।

इस वीडियो के सामने आते ही लोग उनकी शादी की बातें कहने लगे हैं। हालांकि, अर्जुन ने कई बार शादी को लेकर अपना रुख साफ किया है और कहा है कि वे दोनों अभी इसके बारे में सोचेंगे भी नहीं और फिलहाल अर्जुन कुछ अच्छी फिल्में करने पर ध्यान दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अर्जुन जल्द ही वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ नो एंट्री 2 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक-दो नहीं बल्कि दस-दस एक्ट्रेसेस को कास्ट किया गया है। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' में एक खलनायक की भूमिका भी निभाएंगे।

Read more about: arjun kapoor malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X