..................... मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की सगाई, एक्ट्रेस ने शेयर की अंगूठी के साथ तस्वीर Malaika Arora and arjun kapoor engagement actress flaunts engagement ring - Hindi Filmibeat

कोरोना में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से की गुपचुप सगाई, दिखाई कीमती डायमंड अंगूठी !

मलाइका अरोड़ा बीते कुछ समय से केवल अपनी तस्वीरों और अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसके बाद वह फैंस उन्हें सगाई की बधाई दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की हैं जहां पर अपने हाथ में डायमंड रिंग दिखा रही हैं।

मलाइका के इस तस्वीर से लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं मलाइका अरोड़ा ने अपने ब्वॅायफ्रेंड अर्जुन कपूर से सगाई कर ली है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Malaika Arora, Arjun Kapoor,

दोनों की शादी की अफवाह कई बार सामने आयी है, लेकिन दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन इतना तो तय है कि दोनों के बीच प्यार काफी है। ऐसे में वह एक दूसरे के साथ रहने का मौका नहीं छोड़ते हैं। कोरोना लॅाकडाउन में काफी समय बिता रहे हैं।

खूबसूरत मलाइका अरोड़ा

खूबसूरत मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह खूबसूरती से अपनी अंगूठी दिखा रही हैं।

मलाइका ने लिखा ये अंगूठी बहुत पसंद है

मलाइका ने लिखा ये अंगूठी बहुत पसंद है

मलाइका अरोड़ा ने तस्वीर के साथ लिखा है कि कितनी प्यारी अंगूठी है, मुझे ये बहुत पसंद है। यहां से खुशी शुरू होती है। अगर आप अपनी लाइफ में प्यार को लेकर योजना बना रहे हैं तो ये सगाई की अंगूठी बहुत सही है।

अर्जुन कपूर ने शादी पर कहा

अर्जुन कपूर ने शादी पर कहा

मलाइका से शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा था कि अभी तक इस पर हमनें कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन शादी को लेकर जब भी कोई तय जानकारी होगी हम ये लोगों तक जरूर पहुंचायेंगे। हम इस बारे में सभी के साथ खबर को शेयर करेंगे।

छिप कर शादी करने की इजाजत नहीं

छिप कर शादी करने की इजाजत नहीं

अर्जुन ने आगे कि शादी पर हम हर किसी को इनवाइट करेंगे। लेकिन फिलहाल अभी शादी नहीं हो रही है। आप सभी ने हमारे परिवार के शादी करने का तरीका देखा है। ये एक मेट गाला की तरह होता है। क्या आपको लगता है कि मेरी फैमिली मुझे छिप कर शादी करने की इजाजत देगी?

तुम्हारे साथ मायूसी वाला पल नहीं

तुम्हारे साथ मायूसी वाला पल नहीं

कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था कि जब तुम साथ होते हो तो कोई पल मायूसी वाला नहीं होता है।

तो क्या इस साल होगी शादी

तो क्या इस साल होगी शादी

ये भी उम्मीद की जा रही थी कि इस साल के अंत तक दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन कोरोना के कारण ये आगे भी टल सकता है।

दोनों को सगाई के लिए बधाई

दोनों को सगाई के लिए बधाई

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच उम्र का काफी गेप है। अर्जुन 35 साल के हैं और मलाइका की उम्र 46 साल की हैं। दोनों की सगाई हुई या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन फैंस इंस्टाग्राम पर दोनों को सगाई के लिए बधाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X