Arbaaz Malaika Video: देर रात शॉर्ट्स पहने अरबाज खान के साथ निकलीं मलाइका अरोड़ा, कैमरा देख छिपा लिया चेहरा!

Recommended Video
Malaika Arbaaz Video- एक बच्चे के लिए उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है कि उसके माता पिता अलग हो गए हों, लेकिन दोनों को साथ में देखकर जो खुशी होती है वो किसी को नहीं पता। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त मुंबई एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है जिसमें अरहान खान काफी खुश नजर आ रहे हैं। जी हां, अरहान जो कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं, इस वक्त उनका एक वीडियो चर्चा में हैं।
अरहान खान को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आने के पहले ये नहीं पता होगा कि उनके माता पिता दोनों एक साथ उनको रिसीव करने आने वाले हैं।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को एक साथ देख अरहान खुद की मुस्कान नहीं रोक पाए और बाहर आते ही सबसे पहले मां मलाइका से गले मिले और बाद में अरबाज खान का टाइट हग करते नजर आए। इस सब के बीच अरहान खान की खुशी देखने लायक थी।

अरहान अमेरिका से वापस लौटे
खबरें हैं कि अरहान अमेरिका से वापस लौटे थे। अरहान अमेरिका में फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रहे हैं और काफी जल्दी वो फिल्मों में धमाका कर सकते हैं।

'अपने' फिल्म का टाइटल ट्रैक बज रहा है
इस वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है और इसके बैकग्राउंड में 'अपने' फिल्म का टाइटल ट्रैक बज रहा है जो कि आपको इमोशनल करने के लिए काफी है। हालांकि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के रास्ते अलग हो चुके हैं और दोनों अलग अलग जीवन बिता रहे हैँ।

अरबाज और मलाइका कई साल साथ रहे थे
अरबाज और मलाइका कई साल साथ रहे थे औऱ दोनों के अलग होने की खबर ने लोगों को चौंका दिया था। मलाइका इस वक्त अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं हैं और काफी जल्दी उनके साथ शादी का फैसला ले सकतीं हैँ।

अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी
जबकि अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने ही खुलकर अपने प्यार का ऐलान किया है और अक्सर उनकी तस्वीरें खबरों का हिस्सा रहती हैं।

शानदार प्रोजेक्ट्स
अरबाज खान अपने कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं जबकि मलाइका अरोड़ा इस वक्त हॉटस्टार का एक शो कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











