Video: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान ने बीच सड़क पर कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देख भड़के लोग

Arhaan Khan Video: सोशल मीडिया सेलिब्रेटिज के फोटोज और वीडियो आए दिन वायरल हो रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनको यूर्जस पसंद करते हैं और कुछ ऐसे भी होते जिसको लेकर सेलेब्स को ट्रोल किया जाता है। हाल ही में मलाइका और अरबाज के बेटे अरहान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसको लेकर उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है।
अरहान खान का सड़क का वीडियो-
अरहान खान बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका और उनके एक्स हडबैंड अरबाज खान के बेटे हैं। अरहान काफी फेमस स्टार किड्स की लिस्ट में आते हैं और आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अरहान के कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं।
हाल ही में सलमान खान के भजीते अरहान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूर्जस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए अरहान को ट्रोल कर रहे हैं। ये वीडियो आज का ही है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरहान अपनी शानदार कार छोड़कर यमाहा की आरएक्स 100 बाइक पर बैठ कर कहीं जा रहे हैं। इसी दौरान सड़के के बीच में वह कैमरे से फोटोग्राफी करने लगते हैं। इस दौरान अरहान ने सिर पर हेलमेट नहीं लगाया हुआ है।
ट्रैफिक रूल्स का पालन न करने की वजह से अब अरहान खान ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ गए हैं और नेटिजंस उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। बीच सड़क पर अरहान खान का फोटोग्राफी करना यूजर्स को रास नहीं आ रहा है, जिसको लेकर एक यूजर ने उनके इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है- ''हेलमेट कहां है भाई।''
दूसरे यूजर्स ने लिखा है- ''अभी एक और फाइन घर जाएगा।'' इसके अलावा कई अन्य अरबाज खान के बेटे अरहान को हेलमेट पहनने और रोड सेफ्टी नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ा रहे हैं। खैर फिलहाल वीडियो तेजी से खबरों में बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
