मलाइका अरोड़ा ने अमृता अरोड़ा के साथ किया डांस, बहन ने दे दिया धक्का- Video
मलाइका अरोड़ा ने बहन अमृता अरोड़ा के साथ हॉट डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह इंस्टाग्राम पर वायरल होने वाले सॉन्ग पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। दोनों ने ही इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
मलाइका अरोड़ा सोमवार को मुंबई में बहन और दोस्तों संग लंच एन्जॉय करने पहुंची। यहां वह सबसे अलग और डिफरेंट स्टाइल में कैप्चर भी हुईं। मलाइका अरोड़ा ने यहां शिमरी काफ्तान कैरी किया और इसके साथ मैचिंग पर्स भी लिए नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा ने इसी ड्रेस में बहन अमृता के साथ एक रील वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों 'टच इट' गाने पर हॉट मूव्स का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। लेकिन ये वीडियो अगर आप अंत तक देखेंगे तो हंस हंस के लोटपोट भी हो जाएंगे।
अमृता अरोड़ा और मलाइका इस वीडियो में आपको डांस करते नजर आएंगे लेकिन अचानक अमृता ने मलाइका को जोरों से धक्का दे दिया। हालांकि अमृता ने ये प्यार से किया और बहन मलाइका के साथ मस्ती की।
मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे डांस वीडियो और जबरदस्त फोटोज शेयर करती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया लवर हैं वह अपने नए नए फोटोशूट और फिटनेस पोस्ट अक्सर शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











