मलाईका और अमृता ने परिवार के साथ मनाया ओणम, देखिए बेहद प्यारी तस्वीरें
भारत की सबसे खास बात है इसके त्योहार। और 2020 में लोगों को त्योहारों का महत्त्व समझ आया क्योंकि कोरोना काल की टेंशन के बीच त्योहार भी परिवार में छोटी छोटी खुशियां ला पाएं। अमृता अरोड़ा और मलाईका अरोड़ा भी परिवार के साथ ये खुशियां मनाती दिखीं। दरअसल, एक तरफ जहां देश में गणेश चतुर्थी की धूम है तो दूसरी तरफ केरल में ओणम की।
मलाईका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा अपने पूरे परिवार के साथ ओणम मनाती दिखाई दीं। साथ ही मलाईका ने अपने पारंपरिक ओणम लंच की तस्वीर भी शेयर कीं जहां बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज़ में केले के पत्तों पर भोजन रखा दिखाई दिया।

गौरतलब है कि ये मलयाली त्योहार, 11 दिनों का होता है। ओणम गणेश चतुर्थी के दिन ही शुरू हुआ और 31 अगस्त को खत्म हो रहा है। मलयाली परंपरा का ये त्योहार, खेती से जुड़ा त्योहार है जहां किसान नई फसल उगने की खुशी मनाते हैं।
वहीं पारंपरिक कथाओं के अनुसार, साल में एक बार राजा बलि, पाताल लोक से अपनी प्रजा से मिलने धरती लोक पर आते हैं। इसलिए विष्णु भगवान के वामन अवतार के साथ राजा बलि की पूजा और स्वागत किया जाता है।
देखिए मलाईका के परिवार ने कैसे मनाया ये त्योहार -


Click it and Unblock the Notifications











