Malaika Turns 50: 50 साल की हुई मलाइका अरोड़ा, BF अर्जुन कपूर ने बाहों में भरकर रोमांटिक होकर लुटाया खूब प्यार

Malaika Arora, Arjun Kapoor

Malaika Arora 50th Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस सेंसेशन मलाइका अरोड़ा आज 50 साल की हो गई हैं। यकीन करना मुश्किल है लेकिन मलाइका दोस्त, करीबी और फैंस उन्हें जन्मदिन की खूब बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच वो पोस्ट भी आ चुका है जिसका मलाइका के साथ साथ हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार था। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए गर्लफ्रेंड को बेहद शानदार तस्वीर और जबरदस्त कैप्शन के साथ बर्थडे विश किया है।

अर्जुन कपूर ने मलाइका को बाहों में भरे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेबी!!!नये तस्वीर हम हैं, आप हमेशा मुस्कान, खुशी, रोशनी लेकर आती हैं और मैं हर मुश्किल वक्त में हमेशा आपका साथ दूंगा...' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मलाइका ने लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करती हूं।'

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया है। इसके साथ ही तमाम फैंस इस तस्वीर में इनकी कैमिस्ट्री के खूब चर्चे कर रहे हैं। किसी की नजर इस दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग से हटने का नाम नहीं ले रही है। इसके साथ ही इस तस्वीर को देखने के बाद साफ है कि दोनों एक दूसरे की कंपनी को कितना इंजॉय करते हैं।

बता दें कि मलाइका आज 50 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी फिगर और चाल ढाल देखने के लिए कोई भी उनकी इतनी उम्र पर यकीन नहीं कर पाता है। मलाइका बी टाउन की सबसे फिट एक्ट्रेस मानी जाती है।

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राप पर अपने 50वें जन्मदिन की कुछ खास फोटोज पोस्ट की हैं। पहली फोटो में मलाइका एक कमरे हाथ में ड्रिंक पकड़े बैठी हुई हैं। इस रूम की एक दीवार पर हैप्पी बर्थडे और हार्ट वाले बैलून लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी फोटो में मलाइका खाने की टेबल पर बैठी हाथों में croissant लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान वे व्हाइट जैकेट और ग्लासेस में काफी अच्छी लग रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X