Pics: कपूर परिवार के साथ अर्जुन-मलाईका की पहली दिवाली, बेहद खूबसूरत दिखीं जान्हवी - शनाया, सोनम ने बनाए लड्डू
बॉलीवुड में जहां इस साल दिवाली का जश्न लोगों ने अपने परिवार के साथ मनाया वहीं कपूर परिवार की दिवाली में पहली बार स्वागत हुआ मलाईका अरोड़ा। मलाईका, पहली बार कपूर के परिवार के फैमिली डिनर का हिस्सा बनी दिखाई दीं। अनिल कपूर ने अपने घर में दिवाली पार्टी रखी और पूरा कपूर परिवार इसमें शामिल हुआ।
सबसे पहले, पार्टी में पहुंचती दिखाई दीं अनिल कपूर की मां। कैमरों का जमावड़ा, अनिल कपूर के घर के बाहर ही लगा था। जहां जान्हवी कपूर और शनाया कपूर साड़ियों में बेहद खूबसूरत नज़र आईं। वहीं खुशी कपूर ने लहंगा पहनने का फैसला किया।

मलाईका अरोड़ा ने भी एक प्यारी सी गुलाबी रंग की साड़ी में अर्जुन कपूर के साथ एंट्री ली। इस पार्टी में सोनम कपूर, रिया कपूर और अंशुला कपूर नहीं दिखाई दिए। सोनम कपूर फिलहाल विदेश में हैं और उन्होंने अपनी दिवाली वहीं मनाई। देखिए कपूर परिवार की दिवाली की तस्वीरें।

मलाईका अरोड़ा का स्वागत
मलाईका अरोड़ा का कपूर परिवार की दिवाली पार्टी में स्वागत हुआ है। मलाईका और अर्जुन कपूर की शादी की अफवाहें हर साल उड़ती रहती हैं लेकिन दोनों ने कभी इन खबरों पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

शनाया कपूर
शनाया कपूर कुछ इस अंदाज़ में दिवाली पार्टी में नज़र आईं। शनाया कपूर, अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की बेटी हैं और फिलहाल अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।

खुशी कपूर - बोनी कपूर
खुशी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ इस अंदाज़ में नज़र आईं। जहां शनाया ने दिवाली पार्टी के लिए साड़ी को आउटफिट के तौर पर चुना वहीं खुशी ने अपने लिए एक गुलाबी लहंगा चुना था।

अनिल कपूर ने बांटी मिठाईयां
संजय कपूर, कैमरों के लिए पोज़ करते नज़र आए। वहीं अनिल कपूर, मीडिया को मिठाईयां बांटने खुद बाहर आए।

जान्हवी कपूर की अदाएं
जान्हवी कपूर ने एक हरे रंग की साड़ी में पार्टी में एंट्री ली और उनका आना भर था कि सारे कैमरे बस उनकी ओर मुड़ गए।

पापा के साथ जान्हवी - खुशी
पापा के साथ जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर।

सोनम ने बनाए लड्डू
सोनम कपूर ये त्योहार अपने परिवार से दूर लंदन में मना रही हैं। इस मौके पर सोनम ने खुद बेसन के लड्डू बनाए और इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

पारंपरिक परिधान
इससे पहले, जान्हवी और खुशी, बोनी कपूर के ऑफिस में लक्ष्मी पूजन के लिए पहुंची। इस दौरान, जान्हवी और खुशी दोनों पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधानों में नज़र आईं।


Click it and Unblock the Notifications











