मलाल ट्रेलर - संजय लीला भंसाली ला रहे हैं दो डेब्यू धमाके - दो नए स्टारकिड्स
बॉलीवुड में स्टारकिड्स पर बहस हमेशा ही होती रहती है। अब संजय लीला भंसाली भी अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत, दो नए चेहरे लॉन्च कर रहे हैं। मलाल नाम की फिल्म का ट्रेलर आज लॉन्च किया गया है जिससे जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफरी और संजय लीला भंसाली की बहन बेला सहगल की बेटी शरमीन सहगल अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
फिल्म का ट्रेलर एक विशुद्ध मसाला फिल्म लग रहा है। इसमें एक्शन है, रोमांस है, ड्रामा है सबसे ज़रूरी बात दो युवाओं का बागी प्यार है। अब देखना है कि इस फिल्म के साथ मीज़ान और शरमीन फैन्स के दिल में जगह बना पाते हैं या नहीं।

मीज़ान और शरमीन को आते ही कई ऐसी जोड़ियों के साथ बॉक्स ऑफिस बराबरी करनी होगी जिन्होंने एक साथ डेब्यू किया। इनमें से कुछ जोड़ियां बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो गई तो कुछ औंधे मुंह गिरीं। आप भी मिली बॉलीवुड की ऐसी ही डेब्यू जोड़ियों से -


Click it and Unblock the Notifications











