माला सिन्हा को किस चीज का मलाल है?
जिनकी आंखों में लोगों को समंदर नजर आता था... जिनकी जुल्फों में काली घटाएं दिखा करती थीं, जिनकी मोहक मुस्कान ने ना जाने कितने लोगों को दीवाना बना दिया था और जिनका बेहतरीन अभिनय आज भी लोगों के दिल को छू जाता है, को भी आज की अभिनेत्री ना होने का मलाल है। नहीं समझे आप कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो चलिए हम बताते हैं आपको कि हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री माला सिन्हा की।

लेकिन उन्हें इस बात का हमेशा मलाल रहता है कि वो आज की अभिनेत्री नहीं हैं वरना आज उनके पास भी काफी अवार्ड होते, माला सिन्हा ने कहा कि आज का बॉलीवुड काफी एडवांस है और तकनीकी रुप से काफी स्मार्ट, आज की फिल्में बहुत जल्दी-जल्दी बन जाती हैं जबकि हमारे समय में फिल्म के बनने की गति काफी धीमी हुआ करती थी।
मालूम हो कि माला सिन्हा ने हरियाली और रास्ता, प्यासा, गुमराह, धूल के फूल, मेरे हुजूर, हिमालय की गोद में, आंखे, मर्यादा, दो कलियां जैसी क्लासिक फिल्में दी है जो कि आज भी लोग टीवी पर देखना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications