बेइज्जती से गुस्साईं माला सिन्हा ने ठुकराया फाल्के अवार्ड

पचास से साठ के दशक की सुंदर अभिनेत्री माला सिन्हा इन दिनों काफी गुस्सायी हुई हैं जिसके कारण उन्होंने प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया है। वो दादा साहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार देने वाली समिति से काफी नाराज हैं क्योंकि निमंत्रण पत्र पर माला सिन्हा का नाम नहीं था और ना ही उन्हें ठीक सेआमंत्रित किया गया था।

गुस्सायीं माला सिन्हा ने कहा कि अगर मेरा अपमान करना ही था तो आयोजन समिति वाले मुझे थप्पड़ मार लेते इस तरह से बेइज्जती तो ना करते। मैंने किसी से अवार्ड के लिए भीख तो मांगी नहीं थी।

माला सि्न्हा ने कहा कि समिति के चेयरमैन खुद घर आए थे और कहा था कि बतौर वयोवृद्ध कलाकार वह यह सम्मान ग्रहण करें। आपको बता दें कि माला सिन्हा को यह अवार्ड 30 अप्रैल को दिया जाना था।

मालूम हो कि जिस समय माला सिन्हा को फाल्के आइकान सिने आर्टिस्ट अवार्ड देने का ऐलान हुआ था तो उस पर खुशी जताते हुए माला सिन्हा ने कहा था कि उन्हें इस बात के लिए चुना गया, इसके लिए वो सब का धन्यवाद देती हैं।

लेकिन उन्हें इस बात का हमेशा मलाल रहता है कि वो आज की अभिनेत्री नहीं हैं वरना आज उनके पास भी काफी अवार्ड होते, माला सिन्हा ने कहा कि आज का बॉलीवुड काफी एडवांस है और तकनीकी रुप से काफी स्मार्ट, आज की फिल्में बहुत जल्दी-जल्दी बन जाती हैं जबकि हमारे समय में फिल्म के बनने की गति काफी धीमी हुआ करती थी।

गौरतलब है कि माला सिन्हा ने हरियाली और रास्ता, प्यासा, गुमराह, धूल के फूल, मेरे हुजूर, हिमालय की गोद में, आंखे, मर्यादा, दो कलियां जैसी क्लासिक फिल्में दी है जो कि आज भी लोग टीवी पर देखना पसंद करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X