उपन्यास पर फिल्म बनाना आसान नहीं : माधवन

माधवन ने कहा, "एक निर्देशक एक उपन्यास से फिल्म के लिए एक विचार ले सकता है लेकिन एक किताब पर फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है। पटकथा लेखन एक चुनौतीपूर्ण काम है। '3 इडियट्स' में हमने बहुत सी चीजों में बदलाव किया।" वह रविवार को यहां राजधानी में अपने मित्र एन. सम्पत कुमार की किताब 'लव ऑन वेलोसिटी एक्सप्रेस' के प्रोमोशन के लिए आए थे।
देखें : तंबाकू के विरोध में फिल्मी सितारे
मुंबई के रहने वाले कुमार की इस किताब को सीडर बुक्स ने प्रकाशित किया है। यहां चेम्सफोर्ड क्लब में इस किताब का लोकार्पण हुआ। '3 इडिअट्स' में अभिनय कर चुके 40 वर्षीय माधवन अब भी निर्देशक राजकुमार हीरानी की प्रशंसा करते हैं।
उन्होंने कहा, "राजकुमार हीरानी ने एक कथावाचक और एक निर्देशक के बतौर आश्चर्यजनक काम किया है। उन्होंने हर किसी से मशविरा किया और वही किया जो फिल्म के लिए सबसे अच्छा था। यदि एक अभिनेता से अपनी ख्वाहिशों की सूची बनाने के लिए कहा जाए तो इस सूची में हीरानी के साथ फिल्म में काम करने की ख्वाहिश शीर्ष पर होगी। वह एक कुशल निर्देशक हैं और उनकी फिल्में ताजगी से भर देती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











