'बागी 3' के 'दस बहाने 2.0' के मेकिंग ने मचाया धमाल, ऐसे होता है धमाकेदार सीन शूट- Video

By Varsha Verma

"बागी 3" के ग्रूवी ट्रैक "दस बहाने 2.0" के साथ दर्शकों का दिल जीतने के बाद, निर्माताओं ने अब एक छोटा बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस गाने को बनाने के पीछे लगी मेहनत और मस्ती-मज़ाक से रूबरू करवाया गया है।

इस बीटीएस वीडियो में साइबेरिया में गाने की शूटिंग की गहरी जानकारी साझा की गई है, जहाँ श्रद्धा कपूर ठंड में और ऊँची एड़ी के जूतों में डांस करने की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए नज़र आ रहीं है। क्रू के सदस्य इस बारे में भी बात करते हुए नज़र आ रहे है कि कैसे साजिद नाडियाडवाला के गाने भव्य पैमाने पर फिल्माए गए हैं और दस बहने 2.0 में 300 बैकग्राउंड डांसर शामिल किए गए थे। वीडियो में सेट पर होने वाली मस्ती की झलक भी देख सकते है और टाइगर के साथ अहमद खान द्वारा पैकअप कहने के बाद सबके चेहरों की खुशी बहुत कुछ बयां कर रही है।

Dus Bahane 2.0 Baaghi 3

निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा किया है और लिखते है,"I looked at you, you looked at me aur hogayi mushkil... Lekin har mushkil ko humne saath mein paar kiya. Had a great time shooting this badass song #DusBahane 2.0
http://bit.ly/DusBahane2-Making"

https://twitter.com/NGEMovies/status/1231900403517685760?s=20

अब तक, निर्माताओं ने फिल्म से दस बहाने 2.0 और भंकस नामक यह दो गाने रिलीज़ किये है जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, बागी 3 फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है। टाइगर श्रॉफ अभिनीत फ़िल्म "बागी 3" 6 मार्च, 2020 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X