रिलीज हुआ अक्षय कुमार की गोल्ड का Making video, मस्ती को लेकर डांट खाए सुपरस्टार
अक्षय कुमार की गोल्ड, 15 अगस्त को रिलीज़ होगी। एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस रीमा कागती फिल्म का जमकर प्रमोशन हो रहा है। फिल्म भारत के ओलंपिक्स में पहला हॉकी गोल्ड मेडल जीतने की कहानी है और अक्षय कुमार फिल्म में तपन दास नाम के बंगाली बने हैं जो ये सपना पूरा करेंगे। बता दें कि इस समय फिल्म का मेकिंग वीडियो रिलीज कर दिया गया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और इस वीडियो मे अक्षय कुमार काफी ज्यादा मस्ती करते हुए नजर आ रहे है।
एक जगह वीडियो में आप देखेंगे कि अक्षय की मस्ती से तंग आकर फिल्म की निर्देशिका अक्षय कुमार को डांत देती है..हालांकि वो मजाक का एक हिस्सा था क्योंकि अक्षय कुमार इतने बड़े सुपरस्टार है उन्हे भला कौन सा निर्देशक डांट सकता है।

इस फिल्म के मेंकिं वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि फिल्म अक्षय कुमार के हिट वाली लिस्ट में शामिल होने वाली है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान हॉकी और गोल्ड पर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि हॉकी इस देश का काफी अहम हिस्सा है और इसलिए गोल्ड एक बहुत ही ज़रूरी फिल्म है।
एक गोल्ड मेडल हमेशा इज़्जत मांगता है और हमें वो इज़्जत उसे देनी चाहिए। लोगों को पता होना चाहिए 1948 में क्या हुआ था।
बता दें कि इस फिल्म में आपको अक्षय कुमार के साथ टीवी से फिल्मों का सफर तय करने वाली मौनी रॉय नजर आने वाली है और एक गाना मुझको चढ़ गई है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में है उसमें वो अक्षय कुमार को संभालती हुए नजर आ रही है।
बता दें कि फिल्म हॉकी के ऊपर बनाई गई है और अभी हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुए है जिसका नाम सूरमा है..वो फिल्म भी हॉकी पर ही है। इस फिल्म में हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी दिखाई गई है।
फिलहाल इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक है क्योंकि इसमें अक्षय कुमार का बंगाली अवतार नजर आने वाले है और वो काफी ज्यादा हसाने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications
