सलमान छोड़िए..शाहरुख खान के ट्यूबलाइट कैमियो की मेकिंग देखिए..शानदार
शाहरुख खान के ट्यूबलाइट मेकिंग का वीडियो देखिए आप भी।
ट्यूबलाइट में यदि किसी सीन की सबसे ज्यादा चर्चा रही.. तो वह है शाहरूख खान की कैमियो सीन। एक ही फ्रेम में शाहरूख- सलमान का होना.. किसी भी बॉलीवुड फैन के लिए बड़ी बात है। सलमान के साथ शाहरुख खान काफी सालों बाद किसी फिल्म में नजर आए और फैन्स भी खुश हो गए।
[OUCH.. गोविंदा ने इस सुपरस्टार पर निकाली भड़ास.. इतना कुछ कह डाला! ]
शाहरुख खान के कैमियो की मेकिंग भी कम मजेदार नहीं रही। इसका वीडियो हाल में ट्यूबलाइट के ऑफिशियल पेज पर शेयर किया गया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसमें कबीर खान भी अपनी और शाहरुख खान की सालों पुरानी दोस्ती के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।
आपको हो सकता है जानकर दुख हो लेकिन अब शाहरूख कैमियो से तौबा लेने वाले हैं। खासकर ट्यूबलाइट की हालत देखने के बाद। शाहरूख का कहना है कि कैमियो करते वक्त आपको पता नहीं होता कि आपके किरदार को फिल्म में क्या शेप दिया जाएगा।
दरअसल, कुछ समय पहले भी शाहरूख ने ऐसा फैसला लिया था। जिस वजह से उन्होंने फिल्म धवन को ना कर दिया था.. जहां क्लाईमैक्स में उनके लिए छोटा सा कैमियो लिखा गया था। लेकिन ट्यूबलाइट में सलमान खान की वजह से शाहरूख ने हां कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications