कुछ इस तरह शूट हुई ऊंची है बिल्डिंग..देखकर हंसते रह जाएंगे आप
जुड़वा 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 1999 में आई जुड़वा का रीमेक है और इसमें वरुण धवन को काफी पसंद किया जा रहा है । जुड़वा के दो पॉपुलर गाने ऊंची है बिल्डिंग और टन टना टन को भी जुड़वा 2 में रखा गया है और ये भी काफी हिट साबित हुई है।
अब जाहिर है अगर फिल्म में वरुण धवन के साथ जैकली फर्नांडिस और तापसी पन्नू जैसे स्टार्स होंगे तो मस्ती तो होगी ही और इसी का नमूना आपको ऊंची है बिल्डिंग के मेकिंग में आप देखेंगे। ये काफी मस्ती भरा और मजेदार है। आप भी देखिए इसका वीडियो।
वरुण धवन खासकर फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वरुण धवन की हर फिल्म अच्छी खासी कमाई कर लेती है। उन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलता है। इस साल बद्रीनाथ की दुल्हनिया को भी लोगों ने अच्छा खासा पसंद किया था और अब अगली फिल्म से वो धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
वरुण धवन के अलावा फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी एक खास वजह है कि लोग इस फिल्म को देखने थियेटर जाएंगे। फिल्म 29 सितंबर को रिलीज हो रही है अब फिल्म रिलीज होने के बाद ही असल में पता चलेगा कि दर्शकों ने फिल्म को कितने नंबर दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications