VIDEO: प्रियंका चोपड़ा का दमदार अंदाज.. एक्शन, इमोशन.. सब होगा यहां!
[बॉलीवुड न्यूज] प्रियंका चोपड़ा स्टारर जय गंगाजल का ट्रेलर तो आपने देख ही लिया होगा। बहरहाल, हम यहां आपके लिए फिल्म की मेकिंग वीडियो लाए हैं। अजय देवगन के गंगाजल के बाद प्रकाश झा ने जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा को एंग्री यंग वूमन अवतार में प्रस्तुत किया है।
जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा एक एसपी की भूमिका में नज़र आएंगी। जैसी एसपी जो अपने इलाके में जुर्म और भ्रष्टाटार को जड़ से खत्म करना चाहती हैं। जिसके अंदर जज़्बा है, सच्चाई है और लगन है ।
SHOCK: 'जय गंगाजल' की रियल HERO प्रियंका चोपड़ा नहीं..
प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में प्रकाश झा भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। दोनों अपने अपने किरदारों में दमदार दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी है एक भ्रष्ट जिले की जहां नेताओं का आतंक है। बहरहाल, फिल्म 4 मार्च को रिलीज़ हो रही है और प्रियंका चोपड़ा इस रफ एंड टफ अंदाज में काफी अलग दिख रही हैं।
देखिए फिल्म की मेकिंग वीडियो-
#JaiGangaajal was an amazing experience especially because I had the opportunity to work with such fine actors...https://t.co/gNAGIVm4Lp
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 10, 2016


Click it and Unblock the Notifications














