सुपर 30 की शूटिंग बिहार में नहीं कर सकते ऋतिक, लिया गया इतना बड़ा फैसला
ऋतिक रोशन अपनी अगली सुपर 30 की तैयारियों में जोर शोर से लगे हुए हैं।शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं और कुछ इसे पसंद कर रहे हैं तो कुछ नहीं पसंद कर रहे हैं लेकिन इतना जरुर है कि ऋतिक रोशन इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।
हमने आपको पहले भी बताया था कि ऋतिक रोशन फिल्म की शूटिंग बिहार और लखनऊ में करेंगे लेकिन अब फिल्म की शूटिंग के प्लान को थोड़ा बदल दिया गया है। दरअसल ऋतिक रोशन के कहने पर फिल्म की शूटिंग मुंबई में की जाएगी। दरअसल बिहार का सेट मुंबई में बनाया जाएगा और इसमें 10 करोड़ खर्च भी किया जाएगा।

फिलहाल फिल्म की शूटिंग वाराणसी, उत्तर प्रदेश में चल रही है और यहां शूटिंग खत्म होते ही पूरी टीम मुंबई के लिए निकल जाएगी और वहीं फिल्म की शूटिंग की जाएगी। ऋतिक रोशन इस फिल्म में आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं जो देश भर में सुपर 30 क्लास के लिए पॉपुलर हैं।
ऋतिक रोशन की परेशानी ये है कि सर्दियां खत्म होने के बाद अब धीरे-धीरे गर्मी आ रही है और इस वजह से ऋतिक रोशन उत्तर प्रदेश और बिहार में फिल्म की शूटिंग नहीं करना चाहते हैं। गर्मियों में ऋतिक को शूटिंग करने में परशानी ना हो इसलिए अब आखिरकार टीम ने मुंबई में ही फिल्म की शूटिंग करने का फैसला लिया है।
फिल्म आपको बता दें कि 25 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन ऋतिक रोशन के साथ इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया क्लैश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications