सत्यमेव जयते की सफलता से खुश निर्माताओं ने मिलाप जावेरी को गिफ्ट की मर्सिडीज बेंज
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। 11 दिनों में फिल्म ने भारत में 80 करोड़ की ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें, सत्यमेव जयते हिट हो चुकी है। साथ ही जॉन अब्राहम की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है और इस बात के खुश होकर फिल्म के निर्माताओं ने मिलाप को एक मर्सिडीज बेंज कार गिफ्ट में दी है।
बता दें कि इस कार को म मॉनिशा आडवानी, मधु भोजवानी और लिखिल आडवानी ने मिलाप जावेरी को गिफ्ट किया है। बता दें कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होगी।

फिल्म में जॉन अब्राहम ने शानदार अभिनय किया है और फिल्म की कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है। एक्शन की बात करें तो फिल्म में जॉन का गजब का एक्शन भी देखने को मिला है।
मिलाप जावेरी ने फिल्म को इतनी खूबसूरती से फिल्माया है कि मेकर्स भी उनकी मेहनत देखकर काफी ज्यादा खुश हुए और इतना बड़ा तोहफा दे डाला।
बता दें कि इसके पहले भी कई फिल्मों में मिलाप शानदार काम दिखा चुके है और उनकी तारीफें हो चुकी है। जॉन अब्राहम की बात करें तो काफी समय से उनको इस बात की तलाश की कोई बेहतरीन फिल्म उनकी झोली मे आए और वो कोशिश पूरी हो गई।
इस फिल्म का एक गाना दिलबर जिसपर नोरा फतेही ने शानदार डांस किया है लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। बता दें कि फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा प्यार दिया है और अभी भी लोग फिल्म को देखने थिएटर्स जा रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
