Good News..राबता के मेकर्स ने जीता केस..प्लॉट चोरी करने का था आरोप
राबता के मेकर्स ने जीता केस, मगधीरा से कॉपी करने का लगा था आरोप।
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म राबता कल सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फिल्म को लेकर जिनती भी परेशानियां थी वो अब दूर हो गई हैं। दरअसल, पिछले दिनों तेलुगू फिल्म मगधीरा के मेकर्स ने इस फिल्म पर आरोप लगाया था कि राबता उनकी फिल्म की कॉपी है।

इस आरोप में उन्होंने राबता के मेकर्स पर केस भी दर्ज कराया था। 'मगधीरा' फिल्म के प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने बताया कि उनकी फिल्म का यूनिक आइडिया और फिल्म का प्लॉट चुराया गया है। इसी कारण उन्होंने हैदराबाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
अब खुशखबरी ये है कि फिल्म राबता के मेकर्स इस केस को जीत गए हैं। कोर्ट में पांच घंटे तक चली इस बहस में ये साबित हुआ कि दोनों फिल्मों की स्टोरीलाइन और स्क्रिप्ट में काफी अंतर है। इस बात की जानकारी खुद टी-सिरीज़ के लॉयर अंकित रेलन ने दी है।


Click it and Unblock the Notifications











