बर्थडे गर्ल कैटरीना कैफ को 'फोन भूत' के निर्माताओं ने बीटीएस वीडियो को साझा कर किया विश

By Filmibeat Desk

कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म फोनभूत के मेकर्स ने उन्हें सबसे अनोखे अंदाज में बर्थ डे विश किया हैं। इस मौके पर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक वीडियो साझा किया जिसमें कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी को रैप करते देखा जा सकता है। ये बीटीएस वीडियो बेहद मजेदार, कैंडिड और सुपर स्पॉन्टेनियस है। इसके साथ ही वीडियो में कैटरीना कैफ का लेटेस्ट फ्रिंज हेयरकट इसे और भी रीफ्रेशिंग बना रहा है।

यह पहली बार है जब दर्शक कैटरीना को रैप करते हुए देखेंगे। ऐसे में अपकमिंग एडवेंचर कॉमेडी फोनभूत की इस बीटीएस ने मूवी लवर्स के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है।

phone bhoot, फोन भूत

कैटरीना के फैन्स अपनी फेवरेट एक्ट्रेस का फिल्म के लिए ये फ्रेश लुक देखकर काफी खुश हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उम्मीदें हैं।

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, फोन भूत एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसके हेड रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं।

यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। कैटरीना कैफ को इस फिल्म में आप कुछ अलग देखेंगे। ईशान खट्टर पहली बार उनके साथ काम करेंगे और ये देखना शानदार होगा।

More from Filmibeat

Read more about: phone bhoot फोन भूत
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X