लॉकडाउन खत्म होते ही शुरु होगी अक्षय कुमार, वरुण धवन की फिल्म शूटिंग?
कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन से फिल्म इंडस्ट्री भी बड़े तौर पर प्रभावित हुई है। देश में सिनेमाघरों को बंद हुए लगभग दो महीने पूरे हो चुके हैं। वहीं, फिल्म और टेलीविजन की शूटिंग भी पूरी तरह से रूकी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को अब तक लगभग 1 हजार करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। फिलहाल 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दी गई है।
कूली नंबर वन, बेल बॉटम जैसी फिल्मों के मेकर्स पूजा इंटरटेनमेंट ने आधिकारिक घोषणा की है कि लॉकडाउन खत्म होते ही यदि सरकार अनुमति देती है, तो वो अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग शुरु कर देंगे। उन्होंने कहा है कि फिल्म के सेट पर मौजूद सभी लोगों की स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा और जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।

हालांकि मेकर्स ने तुरंत ही यह ट्विट डिलीट कर दिया है। इसके पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। मेकर्स ने कहा है कि फिलहाल सभी फिल्मों में पाइपलाइन में रखा जाएगा और सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन्स के बाद भी शूटिंग शुरु होगी।
"अक्षय कुमार 25 साल से फिल्मों में हैं, अक्षय और कार्तिक आर्यन की तुलना करना सही नहीं है"


Click it and Unblock the Notifications











