हनुमान जी की शरण में पहुंचे 'आदिपुरुष' के मेकर्स, ओमराउत ने लिया फिल्म रिलीज से पहले आशीर्वाद

Om Raut reached at Hanuman Temple: 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने हनुमान जयंती के अवसर पर खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि राम भक्त हनुमान का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। साथ ही, हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर देवदत्त नागे अभिनित श्री बजरंग बली के दिव्य पोस्टर के विमोचन के बाद, निर्देशक ओम राउत अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष के लिए आशीर्वाद लेने हैदराबाद के श्रद्धेय कर्मघाट हनुमान मंदिर पहुंचे।
निर्देशक के लिए यह बेहद खास क्षण था क्योंकि यह फिल्म न केवल श्री बजरंग बली द्वारा अपने प्रभु श्री राम के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है बल्कि भारतीय संस्कृति की भावना को पुनर्जीवित करती है। आदिपुरुष, ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है और 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ की जाएगी।
इससे पहले रामनवमी के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जैसे ही प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर किया, प्रशंसकों ने उस पर खूब प्यार बरसाया और इस पोस्ट ने इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से भी अधिक लाइक्स हासिल किये।
इस पोस्टर में प्रभास का राघव रूप, कृति सैनन का जानकी रूप, सनी सिंह का शेष रूप, और देवदत्त नागे को बजरंग के रूप में दर्शक पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम पर प्रभास के एकल पोस्ट ने 1 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने लाइक बटोरे हैं, जिसने इसे लॉन्च के कुछ घंटों में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पोस्टर बना दिया है।
'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का हर पोस्टर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications