मकर संक्रांति 2022- पतंग उड़ाते दिखे अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ ने ससुराल में मनाई लोहड़ी!
14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है और इस मौके पर कई फिल्में भी रिलीज होती हैं लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण फिल्में रिलीज नहीं हो पाई हैँ। हालांकि कुछ फिल्में रिलीज होनी थीं लेकिन इनको पोस्टपोन कर दिया गया है। पैन इंडिया फिल्म आरआरआर को 7 जनवरी को रिलीज होना था जो कि पूरी तरह से मकर संक्रांति पर धमाका करती लेकिन ऐसा नही हो पाया।
सितारे इस वक्त लोहड़ी, पोंगल और मकर संक्रांति का त्योहार मना रहे हैं और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर कैटरीना कैफ और विकी कौशल से लेकर काजोल तक सभी सितारे इस मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

इस वक्त कुछ सितारों के पोस्ट चर्चा में हैं जिन्होने मकर संक्रांति और लोहड़ी के अवसर पर फैंस को मुबारकबाद दी है। शाहिद कपूर ने भी एक पोस्ट करते हुए अपने फैंस को मुबारकबाद दी है। फिलहाल आप देखिए अपने पसंदीदा सितारों के पोस्ट जो कि चर्चा में हैं....

शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया है और उनके हाथ में थाली नजर आ रही है। उन्होने मकर संक्रांति और पोंगल की मुबारकबाद दी है। उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

शरवरी
बंटी और बबली 2 से धमाका करने वाली अभिनेत्री शरवरी ने मकर संक्रांति और लोहड़ी के मौके पर इस तस्वीर को साझा करते हुए मुबारकबाद दी है। फैंस इस स्टीरो को पसंद कर रहे हैं।

शाहिद कपूर
सुपरस्टार शाहिद कपूर ने एक तस्वीर साझा करते हुए लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। इस वक्त वो अपनी फिल्म जर्सी को लेकर बिजी हैं। काफी जल्दी बड़ा धमाका करने वाले हैं।

काजोल
अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए मकर संक्रांति की बधाइयां दी हैं। इस तस्वीर पर पतंग नजर आ रही है।

विकी कौशल
विकी कौशल ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके साथ उनकी नई नवेली पत्नी कैटरीना कैफ नजर आ रहीं हैं। दोनों ने पहली बार साथ में लोहड़ी और मकर संक्रांति मनाई है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने बधाई दी है।

विकी कौशल
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सूर्यवंशी स्टार ने मकर संक्रांति की बधाई दी है। तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











