इस एक्टर के घर में लगी भयंकर आग, किचन से ऑफिस तक जला सारा सामान, जरूरी डॉक्यूमेंट भी हुए स्वाहा

Sushant Digvikr House Fire: आखिरी बार भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आए सुशांत दिग्विकर को मुंबई में एक्टर के घर पर भीषण आग लगने के बाद एक बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ा है। इस खबर से एक्टर के फैंस परेशान हो उठे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार को सुशांत के बांद्रा स्थित घर पर हुई। सुशांत के लिविंग रूम में एयर कंडिशनर ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। यह आग रसोई तक फैल गई और पूरा घर जलकर खाक हो गया। हालांकि, किसी के चोटिल होने की खबर सामने नहीं आई है क्योंकि सुशांत और उनके परिवार के सदस्यों को उनके घर से सुरक्षित निकाल लिया गया था। थैंक्यू फॉर कमिंग एक्टर फिलहाल अपने माता-पिता के साथ उनके घर पर रह रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सुशांत के मैनेजर ने खुलासा किया कि एक्टर इस समय सदमे में हैं क्योंकि आग लगने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। मैनेजर ने खुलासा किया कि सुशांत के जरूरी डॉक्यूमेंट से लेकर उनके मेकअप तक सब कुछ जल गया है।
हालांकि, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और परिवार इसके लिए आभारी है। असल में क्या हुआ, इसका खुलासा करते हुए, सुशांत के मैनेजर ने कहा, 'जब वे रात का खाना खा रहे थे तो घर के लिविंग रूम में एयर कंडीशनर में विस्फोट हो गया और आग लग गई जो तेजी से खुले किचन एरिया और ऑफिस एरिया में फैल गई, जिसमें अवॉर्ड्स, अप्लाइंसेस सहित ज्यादातर सभी चीजें बर्बाद हो गईं। सभी फर्नीचर और ऑफिशियल डॉक्यूमेंट, सर्टिफिकेट और मेकअप और परफॉर्मेंस आउटफिट। यह बहुत बड़ी नुकसान है लेकिन परिवार में सभी लोग बच गए और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।'


Click it and Unblock the Notifications