रणवीर सिंह ने नहीं दी ड्राइवर को 2 महीनों की सेलेरी..पद्मावती के सेट पर लड़ाई

By Shweta

Recommended Video

Ranveer Singh की वजह से हुई Padmavati सेट पर लड़ाई; Here's Why | FilmiBeat

रणवीर सिंह आज की तारीख में बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। जाहिर है उनकी हर फिल्म अच्छी कमाई करती है इसलिए वो अच्छी खासी मोटी रकम भी लेते हैं।लेकिन रणवीर सिंह अपने ड्राइवर को पिछले 2 महीनों की सैलेरी नहीं दे पाए हैं।

जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। दरअसल पद्मावती के सेट पर जब रणवीर सिंह के ड्राइवर ने उनके मैनेजर से दो महीनों की सैलेरी मांगी तो उनका बॉडीगार्ड आकर उसे पीटने लगा और बस सेट पर ही दोनों की जोरदार लड़ाई शुरू हो गई। इसकी वजह से फिल्म की शूटिंग भी बाधित हो गई।

major-fight-broke-out-on-padmavati-set-between-ranveer-singh-driver-and-bodyguard

रणवीर सिंह का ड्राइवर पिछले 2 महीनों की बकाया 85000 रुपयों की मांग कर रहा था और उसकी बात लगातार मैनेजर टाले जा रहा था आखिरकार संजय लीला भंसाली को आना पड़ा और उसे विश्वास दिलाया गया कि एक दिन के अंदर उसे बाकी रकम दे दी जाएगी।

ड्राइवर को फिलहाल उसकी नौकरी से निकाल भी दिया गया है और ड्राइवर भी फिलहाल इस मुद्दे को यूनियन के पास ले जाने की योजना बना रहा है। इस कंट्रोवर्सी से इतर बात करें तो रणवीर सिंह का पद्मावती में अल्लाउद्दीन खिलजी का लुक रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X