अदिवि शेष की फिल्म 'मेजर' ने की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' फेल !

By Filmibeat Desk

अदिवि शेष और साई मांजरेकर की फिल्म मेजर ने रिलीज के बाद कमाई में कई रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज और कमल हसन की फिल्म विक्रम के सामने टिकने में कामयाब हुई है।बॉक्स ऑफिस पर मेजर की कमाई तगड़ी हुई है।

एक प्रेस कांफ्रेंस में उनकी फिल्म की तुलना इन फिल्मों से की गयी थी और उनसे यह पूछा गया था की उनकी फिल्म क्या इन बड़े सितारों की फिल्म के सामने सर्वाइव कर पायेगी। तब उन्होंने मजाकिया तरीके से कहा था कि उनकी फिल्म गोल्डफिश है, और उनका यह जवाब चर्चा विषय बन गया था। जिस हिसाब से उनकी फिल्म मेजर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है उससे ये तो पता चल गया कि अदिवि का ये जवाब बहुत ही सटीक और सही था।

Major

इस फिल्म को रिलीज़ हुए अभी एक हफ्ते नहीं हुए और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है। अदिवि और सई की दमदार परफॉरमेंस ने निश्चितरूप से सभी का दिल जीत लिया है, और अब अदिवि का क्रेज लोगों के बीच देखते बनता है। फिल्म वास्तव में एक 'सुनहरी मछली' साबित हुई है।अदिवि शेष कहते हैं, " मुझसे मज़ाक में बड़ी मछली ( बड़ी फिल्में जो मेजर के साथ रिलीज़ हुईं) के बारे में पूछा गया था।

और मैंने जवाब में कहा था की हम गोल्ड फिश हैं। मेरे इस स्टेटमेंट की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी भी हो गयी लोगों को ऐसा प्रतीत हुआ। मैं इन बड़े सितारों का अनादर कर रहा हूँ। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरे चचेरे भाई ने एक सबसे फन्नी कमेंट किया था उसने मुझे कहा की गोल्ड फिश मीठे पानी में रहती है न की समंदर में। परन्तु मैं ये कहना चाहूंगा कि इस गोल्ड फिश ने न सिर्फ समंदर में सर्वाइव किया है बल्कि शाइन भी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X