..................... Major brands Amul and Durex condom wish Ranveer Singh and Deepika Padukone on their wedding - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अमूल और ड्यूरेक्स ब्रांड ने दी अनोखी बधाई

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी कोंकण तरीके से हो चुकी है। जैसे ही दोनों पति - पत्नी बने, सोशल मीडिया पर फैन्स की बधाईयों का तांता लग चुका है। इस बीच, मशहूर ब्रांड अमूल ने हमेशा की तरह दीपिका और रणवीर को बधाई दी है। दीपिका और रणवीर इस पोस्टर में शादी के लिबास में दिख रहे हैं।

अमूल हमेशा से अपने कार्टून के लिए मशहूर है और दीपिका - रणवीर की शादी के लिए भी एक बेहद प्यारा सा कार्टून पोस्टर रिलीज़ किया गया। इस पोस्टर में दीपिका और रणवीर दोनों के नाम के साथ खेलकर, अमूल की टैगलाइन बनाई गई। फैन्स को ये पोस्टर बेहद पसंद भी आ रहा है।

major-brands-amul-and-durex-condom-wish-ranveer-singh-deepika-padukone-on-their-wedding

वहीं बात करें ड्यूरेक्स की तो इस कंपनी ने भी रणवीर और दीपिका को अपने ही अंदाज़ में विश किया। रणवीर, ड्यूरेक्स कंडोम के ब्रांड एंबैज़डर हैं और इसलिए ड्यूरेक्स ने रणवीर दीपिका को बधाई देते हुए, इसका फायदा भी उठाया।

इस शादी की सबसे पहली बधाई सोशल मीडिया पर करण जौहर ने दी। उन्होंने अपना आशीर्वाद इस नवविवाहित जोड़े को दिया और हमेशा खुश रहने की दुआ दी। इस ट्वीट के साथ करण जौहर ने उनकी शादी का पूरा होना भी कंफर्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X