भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पहले दिन दिखाई जाएगी बियॉन्ड द क्लाउड
गोवा में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन में इस साल अकादमी पुरस्कार नामांकित माजिद मजीदी अपनी फिल्म 'बियाँड दि क्लाउड' पेश करेंगे।कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान प्राप्त नामांकित इरानी फिल्ममेकर मजिद मजीदी पहली बार भारत आकर फिल्म बना रहें हैं।
माजिद मजीदी के अनुसार यह एक ऐसा अनुभव है जिसका वो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। माजिद मजीदी की फिल्म बियाँड दि क्लाउड्स एक ऐसी फिल्म है जोमानवी मूल्यों, प्रेम, दोस्ती और परिवार के संबंध के जडों तक जाता हैं।यह फिल्म इस साल ईफी की ओपनिंग फिल्म होंगीं।

जिसके स्क्रिनिंग के लिए संगीत निर्देशक ए आर रहमान और फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के साथ खुद मजीद मजीदी उपस्थित होंगे। गौरतलब हैं की, विशाल भारव्दाज ने इस फिल्म के लिए संवाद लिखे हैं। इनके साथ ही, इस फिल्म से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करीयर की शुरूआत करनेवाले अभिनेता ईशान खट्टर और मालाविक मोहनन भी फिल्म फेस्टिवल में उपस्थित रहेंगे।
निर्माता पुनीत गोयंका (ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज के एमडी और सीईओ), शारन मंत्री, किशोर अरोड़ा, रेजा ताशकॉरी और सुजय कुट्टी (ज़ी स्टूडियो बिजनेस हेड) भी उपस्थित होंगें। इफ्फी के महोत्सव निर्देशक सुनीत टंडन कहते हैं, "इरानी फिल्ममेकर मजीद मजीदी की भारत में बनी पहली फिल्म का हमारे देश में हो रहें प्रीमियर की मेजबानी करने का अवसर मिलने से इफी खुश है। मानवी रिश्तों की संवेदनशीलता को छूने में मशहूर फिल्ममेकर माजिद मजीदी को महारथ हासिल हुई हैं। बियाँड दि क्लाउड्स भारतीय परिवेश में बनी और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण का प्रतिबिंब रहीं एक ऐसी फिल्म हैं। जिसे भारतीय फिल्म महोत्सव के उद्धाटन समारोह में पेश किया जा रहा हैं । "


Click it and Unblock the Notifications