धड़क से पहले ईशान खट्टर की ये फिल्म होगी रिलीज, जानिए DETAILS
ईरानी फिल्ममेकर माज़िद मज़ीदी अपने अगली फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड के लिए लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म कई फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर की जा चुकी है और फिल्म को काफी सराहा भी गया है।अब ताजा खबर ये आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है । फिल्म पहले 23 मार्च 2018 को रिलीज होने वाली थी और अब फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी।
जी स्टूडियो के बिजनस हेड ने फिल्म के बारे में बात करते हुए एक दैनिक अखबार से कहा कि "हम चाहते हैं कि इस फिल्म को हम सोलो रिलीज हो क्योंकि फिल्म काफी अलग तरह की है। फिल्म में कई ऐसी चीजें हैं जिसपर हमें गर्व होगा। फिल्म से दो बेहतर शानदार एक्टर्स परफॉर्म कर रहे हैं (ईशान खट्टर और साउथ की एक्ट्रे मालविका मोहनन) और फिल्म एक भारतीय कहानी है जिसे शानदार तरीके से दिखाया गया है।"

आपको बता दें कि इस फिल्म का म्यूजिक ए.आर रहमान ने दिया है।फिल्म में खासकर ईशान खट्टर की काफी तारीफ हो रही है। ईशान खट्टर की डेब्यू के लिए इससे अच्छी कोई फिल्म नहीं हो सकती है।यह फिल्म प्यार, रिश्तों और जिंदगी की कहानी की है।
इसके बाद ईशान खट्टर धर्मा प्रो़ड्क्शन की फिल्म धड़क में नजर आएंगे। इसमें वो जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी पहले ही काफी चर्चा में है।यह मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं तो शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











