..................... Maja Ma Madhuri Dixit Amazon movie actress doing garba on screen became garba anthem।माधुरी दीक्षित के पर्दे पर पहली बार गरबा करने से लेकर श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज तक, इन 5 कारणों से बूम पडी है साल का परफेक्ट गरबा एंथम - Hindi Filmibeat

'मजा मा' गरबा सांग में माधुरी दीक्षित का जलवा, आपके लिए आया साल का परफेक्ट गरबा एंथम

By Filmibeat Desk

प्राइम वीडियो की अपकमिंग अमेज़न ओरिजिनल मूवी माजा मा का हाल ही में लॉन्च किया गया यह जोशिला गीत सभी सही कारणों से चार्ट में टॉप पर रहा है। आने वाले गरबा सीजन के दौरान खूबसूरत लीरिक्स के साथ गाने के फास्ट बीट्स और तेज एनर्जी आपके उत्सवों में उत्साह और खुशी जोड़ देगी। इस गीत का नाम, बूम पाडी, जब अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया जाता है, तो इसका मतलब है 'प्यार फैलाना और चीयर करना'। ऐसे में एक बार जब आप इस गीत को सुनते हैं और संगीत वीडियो देखते हैं, तो आप महसूस करेंगे कि गाने का टाइटल एकमद फिट है। गीत एनर्जी से भरपूर और जोशीला है जो श्रोताओं को थिरकने के लिए मजबूर कर देगा।

माधुरी दीक्षित का डांस

माधुरी दीक्षित को डांस नंबर परफॉर्म करते देखना बेहद खुशी की बात है। वह बार-बार अपने भावों और सहज डांस परफॉर्मेंस से प्रशंसकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रही हैं। बूम पड़ी स्क्रीन पर उनका पहला गरबा परफॉर्मेंस हैं और इस गाने के लिए जरिए वह एक बार फिर अपने फैन्स के दिलों में राज करेंगी।

Madhuri Dixit

फैमिली टाइम=फन टाइन

बूम पड़ी का संगीत वीडियो 'द मोर द मैरियल' कहावत का एक अच्छा उदाहरण है। हमें न केवल माधुरी दीक्षित को यहां अपने मूव्स दिखाते हुए देखने को मिलती है, बल्कि उनके ऑन-स्क्रीन किड्स ऋत्विक भौमिक और सृष्टि श्रीवास्तव भी उनके साथ गाने में गरबा करते नजर आएंगे। बूम पड़ी एक ऐसा गीत है जो परिवार को एक साथ और चारों ओर खुशियां और प्यार फैलाने का वादा करता है।

बूम पड़ी पर गरबा एक अलग ही फीलिंग है

दुनिया भर में, बूम पड़ी ने अनगिनत प्रशंसकों की सराहना और प्यार हासिल किया है। रिलीज के कुछ दिनों के भीतर ही इस गाने को यूट्यूब पर 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हैशटैग '#BoompadiwithMadhuriDixit' के साथ गाने के लिए अपना प्यार दिखाया है और इस पर रील्स बनाई है। आप भी इस रील को फॉलो करके डासिंग क्वीन माधुरी के स्टेप्स को मैच कर सकते हैं:दुनिया भर में, बूम पड़ी ने अनगिनत प्रशंसकों की सराहना और प्यार हासिल किया है। रिलीज के कुछ दिनों के भीतर ही इस गाने को यूट्यूब पर 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हैशटैग '#BoompadiwithMadhuriDixit' के साथ गाने के लिए अपना प्यार दिखाया है और इस पर रील्स बनाई है। आप भी इस रील को फॉलो करके डासिंग क्वीन माधुरी के स्टेप्स को मैच कर सकते हैं:

बूम पैडी की मेन स्टार्स

किसी भी गाने के असली सितारे वो होते हैं जिन्होंने गाने को क्रिएट किया है जैसे कि कंपोजर, सिंगर, लिरिसिस्ट और कोरियोग्राफर। इस एंनर्जेटिक गाने को सिंगर श्रेया घोषाल और बहुमुखी प्रतिभा के धनी उस्मान मीर ने गाया हैं। गाने को सौमिल श्रृंगारपुरे और सिद्धार्थ महादेवन ने कंपोज किया हैं और प्रिया सरैया ने लिखा हैं। इस गाने को कृति महेश ने ऑथेंटिक गरबा स्टेप्स और एक कैची हुक स्टेप के साथ खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया हैं, जिसे दर्शक निश्चित रूप से पसंद करेंगे।

आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, माजा मां एक हल्की-फुल्की और सोच को उड़ान देने वाली एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें माधुरी दीक्षित नेवर सीन बीफोर रोल में हैं। फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, सिमोन सिंह, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, निनाद कामत और मल्हार ठाकर सहित कास्ट और क्रू मेंबर्स की एक बहुत ही प्रतिभाशाली टुकड़ी शामिल हैं। 6 अक्टूबर को यह फिल्म रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X