चुनाव लड़ने से पहले ही बड़ी गलती कर बैठीं Maithili Thakur, मिथिला के सम्मान का किया अपमान, देखें वीडियो

Maithili Thakur Viral Video

Maithili Thakur Viral Video: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। अगले महीने चुनाव होने को हैं और इस बीच सभी पार्टी के उम्मीदवार बढ़-चढ़कर अपना प्रचार कर रहे हैं। लेकिन इसी फेहरिस्त में हाल ही में नेता बनीं लोक गायिका मैथिली ठाकुर एक बड़ी गलती कर बैठीं, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

बिहार में चल रहे सियासी माहौल में मिथिला की पहचान मानी जाने वाली 'पाग' को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। क्योंकि दावा किया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर ने 'पाग' का अपमान किया है और लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

मैथिली ठाकुर का वीडियो वायरल

दरभंगा की अलीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खबरों के मुताबिक, यह वीडियो 22 अक्टूबर का है, जब एनडीए की ओर से अलीनगर विधानसभा सीट पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मैथिली ठाकुर भी शामिल हुई थीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें प्यार से मखाना भेंट किया, जो मिथिला की पहचान में से एक है।

बताया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर जब अपनी गाड़ी में बैठीं, तो उन्होंने मखाना एक पाग (मिथिला की पारंपरिक टोपी) में रखकर खाने लगीं। बस, यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और कई लोग इसे 'मिथिला संस्कृति का अपमान' बता रहे हैं।

आखिर क्यों मचा है इतना हंगामा?

मिथिलांचल में 'पाग' सिर्फ एक टोपी नहीं, बल्कि सम्मान और संस्कृति का प्रतीक मानी जाती है। इसे पहनना गर्व और आदर का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे बहुत सम्मान के साथ सिर पर रखते हैं, न कि किसी चीज को रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

मिथिला में एक कहावत भी मशहूर है- 'पाग, पान और मखान - यहीं है मिथिला का सम्मान।' इतना ही नहीं, भारत सरकार ने 2017 में मिथिला पाग पर एक डाक टिकट (Postal Stamp) भी रिलीज किया था, जिससे पता चलता है कि मिथिला की संस्कृति में 'पाग' के क्या मायने हैं।

अब सवाल ये है कि क्या मैथिली ठाकुर का यह कदम अनजाने में हुई गलती थी या फिर लोगों ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है? फिलहाल इस वीडियो ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया दोनों जगह नई बहस छेड़ दी है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X