..................... Maine Tujhe Suar Na Bana Diya Toh Kamaal R Khan Claims Salman Khan Tried To KILL Him Destroy His Children Future - Hindi Filmibeat

'सलमान खान तुझे सूअर ना बनाया तो...' केआरके ने पार की सारी हदें, PM मोदी-अमित शाह से लगाई गुहार

Salman Khan

KRK Lashes Out On Salman Khan: फिल्म इंडस्ट्री से सबसे विवादित नामों में शुमार कमाल राशिद खान (केआरके) ने सुपस्टार सलमान खान को लेकर एक बार फिर से कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट कर बवाल खड़ा कर दिया है। केआरके कई बार सलमान खान को लेकर विवादित बातें और ट्वीट कर चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर से उन्होंने हंगामा मचा दिया है। इस बार केआरके मे ऐसी ऐसी बातें कही हैं जिससे भाईजान के फैंस को खून खौल उठा है।

KRK ने एक आलू की फोटो शेयर की, जिसे सलमान खान के फेमस स्कार्फ (टाइगर फिल्म वाला ब्लैक एंड व्हाइट स्कार्फ) से लपेटा हुआ था। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैलो बिना गर्दन वाले, गेंडे जैसे दिखने वाले, गधे की तरह चलने वाले, एक्टिंग में जीरो, नल्ले सलमान खान! तुमने मुझे मारने और मेरे बच्चों का भविष्य बर्बाद करने की कोशिश की। तो अब ये पर्सनल है। आपने 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट जुबैर खान को ये डायलॉग बोला- अगर मैंने तुझे कुत्ता ना बना दिया तो मेरा नाम सलमान खान नहीं। आज मैं तुम्हारा डायलॉग दोहराता हूं- सलमान खान, अगर मैंने तुझे सुअर ना बना दिया तो मेरा नाम कमाल खान नहीं।'

केआरके का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने Salman Khan के लिए आगे लिखा, 'अब मैं तुम्हारे चेहरे से मुखौटा हटाऊंगा और दुनिया को तुम्हारा असली क्रिमिनल चेहरा दिखाऊंगा। अब मैं तुझे गुमनामी के उन अंधेरों में ले जाऊंगा, जहां तू दिन रात शराब पियेगा, खुद को गालियां देगा, रोयेगा, तड़पेगा और खुद से पूछेगा कि तुम ने मुझसे पंगा क्यों लिया। और फिर एक दिन हताश और निराश होकर खुद को खत्म कर लेगा। तेरी किस्मत मैं यहीं लिखा है शेरा की गर्लफ्रेंड। लिखकर रखले मीठे सलमान गेंडे!

इसके साथ ही केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं पिछले 35 सालों से विदेश में रह रहा हूं लेकिन कभी भी अपना पासपोर्ट बदलने की नहीं सोची। लेकिन गैगस्टर सलमान खान ने मुझे मेरी मातृभूमि छोड़ने पर मजबूर किया। यहां तक कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने भी मुझे कभी भारत छोड़ने पर मजबूर नहीं किया। उसने मेरी मातृभूमि पर मरने का मेरा अधिकार छीन लिया। और इससे अधिक दुखद कुछ नहीं हो सकता कि आप अपनी मातृभूमि पर मर नहीं सकते।' केआरके ने पीएम मोदी और अमित शाह को टैग करते हुए इसके लिए गुहार भी लगाई है।

मालूम हो कि केआरके पहले भी अपने विवादित बयानों के चक्कर में फंस चुके हैं। यहां तक कि जेल की हवा भी खा चुके हैं। इससे पहले भी वो सलमान खान पर पर्सनल आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में सलमान की टीम ने उनके खिलाफ मानहानि का केस ठोका था। इसके बाद केआरके के तेवर नरम पड़ गए थे।

Read more about: krk salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X