..................... Maine Pyaar Kiya actress Bhagyashree talk about working with Salman Khan। मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ काम करने पर बोलीं - Hindi Filmibeat

हर कोई जानता है कि सलमान खान कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ काम करते हैं, मेरी उम्र 52 साल है

By Filmibeat Desk

सलमान खान बॅालीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। सलमान खान के साथ आज के समय की हर एक्ट्रेसेस काम करना चाहती हैं। सलमान खान अपने से कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हैं और हिट जोड़ी भी बना लेते हैं। ऐसे में जब सलमान खान की मैंने प्यार किया फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री से ये पूछा गया कि क्या वो सलमान खान के साथ काम करेंगी, इस पर जो जवाब मिला वो चर्चा का विषय बन गया है।

भाग्यश्री ने एक बातचीत में कहा कि सलमान खान अधिकतर यंग एक्ट्रेसेस के साथ काम करते हैं। भाग्यश्री ने कई फिल्में की लेकिन उन्हें आज भी केवल मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस के नाम से पहचाना जाता है। हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी में भी भाग्यश्री नजर आयीं।

Bhagyashree, Salman Khan

लेकिन बीते कई सालों से सलमान खान और भाग्यश्री के बीच कोई बात नहीं हो रही है। इस पर खुद रोशनी डाली है भाग्यश्री ने। पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया कि सलमान खान के साथ उनकी लंबे समय से बातचीत नहीं हुई है।

भाग्यश्री ने बोला मेरी उम्र 52

भाग्यश्री ने बोला मेरी उम्र 52

भाग्यश्री ने कहा कि उनकी पर्दे पर वापसी देखकर कई लोग खुश हुए हैं। किसी भी हीरोइन या हीरो की मां की भूमिका निभाने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है। भाग्यश्री ने बताया कि उनकी उम्र अब 52 साल की हो गई है। लेकिन वो जो भी रोल करेंगी वो कहानी के हिसाब से अहम होना चाहिए। भाग्यश्री ने आगे कहा कि कई लोगों ने मुझे फोन किया। मुझे बोला कि कई बड़े पर्दे पर मुझे फिर देख वह काफी खुश महसूस कर रहे हैं। हर कोई कह रहा है कि तुम मां के किरदार में बहुत खूबसूरत दिख रही हो।

भाग्यश्री ने बोला मां की भूमिका निभाना चाहती हूं

भाग्यश्री ने बोला मां की भूमिका निभाना चाहती हूं

भाग्यश्री ने आगे कहा कि कई ने तो मुझे कहा कि तुम उम्र से कम दिख रही हो। मैंने जवाब दिया कि मैं 52 साल की हो गई हूं। किसी भी हीरो या हीरोइन की मां की भूमिका निभाने में मुझे कोई परेशानी नहीं है। केवल मेरा रोल ऐसा होना चाहिए जो फिल्म में अलग हो और खास भी।

सलमान खान पर बोलीं भाग्यश्री

सलमान खान पर बोलीं भाग्यश्री

सलमान खान के साथ काम करने को लेकर भाग्यश्री ने कहा कि मैं सलमान से काफी समय से नहीं मिली हूं। हर कोई जानता है कि सलमान काफी यंग हीरोइन्स के साथ काम कर रहे हैं। मैं नहीं जानती कि किस तरह की स्क्रिप्ट मेरे पास आएगी। जिसमें सलमान खान के लिए रोल होगा। अगर कुछ अच्छा नया आता है तो मैं जरूर सलमान खान के साथ फिर से काम करना चाहूंगी। मैं पीछे नहीं हटूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X