वरूण की महबूबा बनेंगी नरगिस फाखरी
रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी ने अपनी पहली ही फिल्म में दिखा दिया कि फिल्म में हर अंदाज दिखा सकती हैं। वह लिपलॉक कर सकती हैं, इंटिमेट हो सकती हैं, बिकनी पहन सकती हैं, बावजूद इसके उनके पास दोबारा कोई हिंदी फिल्म नहीं आयीं लेकिन इतनी बेबाक बाला पर एकता प्रोडक्शन की नजर कैसे नहीं पड़ती? सो पड़ गयी और नरगिस फाखरी एकता की फिल्म के लिए साइन हो गयीं, फिल्म का नाम है ' मैं तेरा हीरो'।
फिल्म में नरगिस के साथ हीरो बनेंगे करण जौहर के हॉट स्टूंडेंट वरूण धवन। इस फिल्म में एक और अभिनेत्री हैं जिनका नाम हैं इलियान डिक्रूज। खास बात यह है कि दोनों ही अभिनेत्रियों ने रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया है। दोनों ही को पर्दे पर रणबीर के साथ पसंद किया है। इसलिए वरूण के साथ देखकर दोनों हसीनाओं को लोग क्या प्रतिक्रिया देते हैं? यह एक सोचने वाली बात है?
फिल्म की निर्माता तो एकता कपूर हैं लेकिन एक और खास बात यह है कि यह फिल्म वरूण के पापा यानी डेविड धवन निर्देशित करेंगे। नाम से तो यह फिल्म एक रोमांटिक फिल्म लग रही है, ऐसे में डेविड धवन दो हॉट हसीनाओं के साथ अपने बेटे को कैसे डायरेक्ट करते हैं, यह एक देखने वाली बात होगी?


Click it and Unblock the Notifications












