..................... Main Tera Hero's Actor Varun Dhawan: I'll never date an actress - Hindi Filmibeat

कभी भी किसी हिरोईन को दिल नहीं दूंगा: वरूण धवन

Main Tera Hero's Actor Varun Dhawan: I'll never date an actress
जवां दिलो के धड़कन वरूण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मैं तेरा हीरो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और नरगिस फाकरी संग इश्क लड़ाते दिखेंगे, लेकिन वरुण कहते हैं कि वह रीयल लाइफ में कभी भी अभिनेत्री से डेटिंग नहीं करेंगे।

वरुण ने कहा, "मैं जानता हूं कि हम एक ऐसे पेशे में हैं, जहां निजी जिंदगी हमेशा ही सबके सामने होती है। मैं बस सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि मैं कभी एक अभिनेत्री से डेटिंग नहीं करूंगा।"

Did You Know: डेविड धवन अपने करियर में एक बुरे दौर से भी गुजरे हैं

करन जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फिल्मों में कदम रखने वाले वरुण ने अपनी दूसरी फिल्म पिता और सफलतम निर्देशक डेविड धवन के साथ आ रहे हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर है। 'मैं तेरा हीरो' चार अप्रैल को रिलीज होगी।

जहां वरूण ने कहा दिया कि वह किसी अभिनेत्री से डेटिंग नहीं करेंगे वहीं उनकी कोस्टार इलियाना डिक्रूज को अपना लाइफ पार्टनर वरूण जैसा चाहिए। यही नहीं नरगिस को भी वरूण में एक अच्छा दोस्त नजर आता है।

इससे पहले आलिया भट्ट ने भी वरूण को एक अच्छा इंसान बताया था और कहा था कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे वरूण जैसा कोस्टार और साथी मिला।

Did You Know: डेविड धवन को 'आंखें', 'हीरो नंबर 1', 'कूली नंबर 1' और 'बीवी नंबर 1' जैसी अतिसफल फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है, वह अपने करियर में एक बुरे दौर से भी गुजरे हैं। अपने पिता के बुरे वक्त को याद करते हुए 26 वर्षीय वरुण ने कहा, "मुझे याद है कि एक समय था जब मेरे पिता की फिल्में नहीं चलीं..और हमने आर्थिक दिक्कतें झेलीं। मैं उन दिनों को कभी भी नहीं भूल सकता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X